1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट की चर्बी को गलाने में यह एक एक्सरसाइज है बेहद फायदेमंद, मोटापा होगा तेजी से कंट्रोल

पेट की चर्बी को गलाने में यह एक एक्सरसाइज है बेहद फायदेमंद, मोटापा होगा तेजी से कंट्रोल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 25, 2025 02:32 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 02:32 pm IST

अगर आपका बेली फैट बढ़ा हुआ है और आप उसे तेजी से कम करना चाहते हैं तो अपनी वर्कआउट रूटीन में इस एक्सरसाइज़ को शामिल करें।

 प्लैंक करने से पेट की चर्बी कम होती है- India TV Hindi
प्लैंक करने से पेट की चर्बी कम होती है Image Source : FREEPIK

इन दिनों अनियमित जीवनशैली और बिगड़ते खान-पान की वजह से लोग दिन ब दिन मोटापे की चपेट में आ रहा हैं। मोटापे का सबसे पहला वार पेट से शुरू होता है। पेट और कमर के आसपास की चर्बी सबसे पहले बढ़ती है। अगर, आप भी पेट के मोटापे से परेशान हैं लेकिन उसे कम नहीं कर पा रहे हैं तो घर में ही इस आसान एक्सरसाइज़ की शुरुआत करें। इस एक एक्सरसाइज़ की मदद से आप मोटापे को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं। चलिए, आपको बताते हैं मोटापे से छुटकारा दिलाने में एक्सरसाइज़ है कैसे करता है काम?

प्लैंक है फायदेमंद

प्लैंक मोटापा कम करने के लिए सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज़ में से एक है। यह दिखने में बहुत ही आसान लगता है लेकिन यह काफी मुश्किल एक्सरसाइज़ है। आप इसे अपने घर पर कभी भी कर सकते हैं। इस बात का  ध्यान रखें कि प्लैंक को खाना खाने के बाद कभी नहीं करें। प्लैंक करने के कुछ दिनों बाद ही मोटापा आपके शरीर को छोड़कर भाग जायेगा

इन तरीकों से करें प्लैंक एक्सरसाइज़

  • प्लैंक: अपने हाथों को कंधे की चौड़ाई के समानांतर कंधे के नीचे रखें। अपने पैर की उंगलियों को फर्श पर रखें और अपने आसन को स्थिर करने के लिए अपने नितंबों को निचोड़ें (अपने घुटनों को लॉक या हाइपरेक्स्टेंड न करें)। नीचे के फर्श को देखें, आपका सिर आपकी पीठ के साथ सीधा होना चाहिए। अपनी सांस रोककर 20 सेकंड तक रखें।

  • साइड प्लैंक: साइड प्लैंक आपकी फिटनेस को बनाए रखता है। साइड प्लैंक आपकी कोर ताकत पर निर्भर करता है। शुरुआती लोगों के लिए, 15 सेकंड का लक्ष्य रखना अच्छा है, जिसे 30 सेकंड तक बढ़ाया जा सकता है। जैसे-जैसे आप मजबूत होते जाते हैं, इसे 1-2 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।