1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. PM Modi 18 घंटे रोजाना काम करने के बाद भी कैसे रहते हैं इतने ऊर्जावान, जानें उनका परफेक्ट डाइट प्लान

PM Modi 18 घंटे रोजाना काम करने के बाद भी कैसे रहते हैं इतने ऊर्जावान, जानें उनका परफेक्ट डाइट प्लान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 09:28 pm IST

बढ़ती उम्र में भी पीएम मोदी की फिटनेस को देखकर हर कोई हैरान हैं। पीएम मोदी शाकाहारी है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर हम आपको बताते है उनसे ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक वो क्या खाते पीते हैं। जिसकी वजह से वो दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं।

PM Modi with mother - India TV Hindi
PM Modi with mother  Image Source : TWITTER/PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन मनाएंगे। पीएम मोदी ने ना केवल देश के प्रति अपने सेवा भाव से लोगों को इंप्रेस किया बल्कि फिटनेस को लेकर भी। आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में पीएम मोदी कभी भी बीमार नहीं पड़े। इसके पीछे का राज पीएम मोदी का रूटीन है। 

पीएम मोदी रोजाना 18 घंटे काम करते हैं बावजूद इसके एक दम फिट और ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। यहां तक कि एक भी दिन वो छु्ट्टी भी नहीं लेते। बढ़ती उम्र में भी पीएम मोदी की फिटनेस को देखकर हर कोई हैरान हैं। पीएम मोदी शाकाहारी है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर हम आपको बताते है उनसे ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक वो क्या खाते पीते हैं। जिसकी वजह से वो दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं। 

PM Modi
Image Source : TWITTER/JAMES JASONPM Modi

सुबह का नाश्ता

पीएम मोदी अपने रूटीन के पूरे पक्के हैं। वो चाहे रात में काम करके कितने बजे भी क्यों ना सोएं लेकिन सुबह रोजाना 5 बजे उठ जाते हैं। 5 बजे उठकर पीएम मोदी रोजाना योगासन करते हैं। इसके बाद नाश्ते में सादा गुजराती खाना ही खाते हैं। नाश्ते में पीएम मोदी को पोहा खाना बेहद पसंद है। इसके अलावा खिचड़ी, कढ़ी, उपमा, खाकरा भी नाश्ते में लेते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी को अदरक वाली चाय भी बेहद पसंद है। इसी नाश्ते की वजह से पीएम मोदी दोपहर तक एनर्जेटिक बने रहते हैं। 

Gujrati Thali
Image Source : TWITTER/SHREE THAKER BHOJANALAYGujrati Thali 

दोपहर का खाना
पीएम मोदी दोपहर में बिना मसालेदार और संतुलित खाना ही खाना पसंद करते हैं। पीएम मोदी के दोपहर के खाने में चावल, दाल, सब्जी और दही जरूर रहता है। इसके अलावा गेहूं की रोटी की तुलना में गुजराती भाकरा उन्हें खाने में ज्यादा पसंद है। वहीं अगर संसद के सदन के दौरान पीएम मोदी संसद की कैंटीन से सिर्फ फ्रूट सलाद ही दोपहर में खाते हैं।

पीएम मोदी अपने आपको फिट रखने के लिए रोजाना करते हैं ये 5 योग, देखिए अलग-अलग योगासान की तस्वीरें

रात का खाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात को हल्का खाना ही खाते हैं। रात के खाने में पीएम मोदी गुजराती खिचड़ी के अलावा भाकरी, दाल और बिना मसाले वाली सब्जी जरूर होती है। 

Nibu Pani
Image Source : INSTAGRAM/VIDESH_ME_DESI_FOODNibu Pani 

उपवास के दौरान 
पीएम मोदी नवरात्रि के नौ दिन के पूरे व्रत रखते हैं। इस दौरान पीएम मोदी केवल नींबू पानी ही पीते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।