1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज बदल लें अपने पानी पीने का तरीका, कई समस्याओं से मिल जाएगा छुटकारा

डायबिटीज के मरीज बदल लें अपने पानी पीने का तरीका, कई समस्याओं से मिल जाएगा छुटकारा

 Published : Dec 13, 2023 08:37 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 08:37 am IST

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपने पानी पीने के तरीके में कुछ बदलाव करना चाहिए। ऐसा इसलिए कि पानी इंसुलिन समेत शुगर मेटाबोलिज्म तक को प्रभावित कर सकता है जिससे कई लक्षणों में सुधार आ सकता है। तो, जानते हैं डायबिटीज में पानी पीने का सही तरीका।

water to drink in diabetes- India TV Hindi
water to drink in diabetes Image Source : SOCIAL

डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर बैलेंस करना एक मुश्किल काम है। दरअसल, सुबह उठने के साथ ही शुगर बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में डाइट के साथ लाइफस्टाइल पर पूरी तरह कंट्रोल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इस स्थिति में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप कुछ उन हेल्दी बदलावों को अपनाएं जो कि शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करने के साथ इसे कंट्रोल करने में मदद करे। ऐसे में एक चीज आती है पानी। दरअसल, आप कितना और कैसा पानी (diabetes drinking water in hindi) पीते हैं ये आपके शुगर मेटाबोलिज्म को प्रभावित कर सकता है। तो, आइए जानते हैं डायबिटीज में पानी पीने का सही तरीका

डायबिटीज में पानी पीने का सही तरीका

डायबिटीज में आपको पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, पानी शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने का काम करता है जो कि शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है।अगर शरीर में पानी की कमी होती है तो ये डिहाइड्रेशन का कारण बनता है जिससे पेशाब के जरिए शुगर शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है। इसलिए हर डायबिटीज के मरीज को शुगर पचाने की गतिविधि को तेज करने के लिए अच्छी मात्रा में पानी पीना चाहिए।

विटामिन B 12 की कमी से शरीर बन जाता है हड्डियों का ढांचा, चेहरे पर दिखने लगते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान

डायबिटीज में कितना पानी पिएं?

अगर आपको डायबिटीज है तो आपको बहुत सारे तरल पदार्थ पीने चाहिए। कोशिश करें कि महिलाएं प्रति दिन लगभग 1.6 लीटर और पुरुषों के लिए प्रति दिन 2 लीटर पानी पिएं। ये सिर्फ पानी की बात हो रही है। इसके अलावा आपको दूसरे तरह पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए जो कि डायबिटीज में कारगर तरीके से काम करती है।

diabetes
Image Source : SOCIALdiabetes

आपकी हड्डियों में जान फूंक सकता है ये फल, आज से ही डाइट में करें शामिल

 गर्म या ठंडा, डायबिटीज में कौन सा पानी पिएं? 

डायबिटीज में आपको गर्म पानी पीना चाहिए क्योंकि ये ब्लड वेसेल्स को फैलाने का काम करता है जिससे इंसुलिन अवशोषण बढ़ सकता है। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है साथ ही इससे पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद मिलती है। इसके अलावा कोशिश करें कि बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी भी न पिएं। साथ ही रात में सोने से 2 घंटे पहले ही पानी पी लें नहीं तो पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।