1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई रहता है आपका ब्लड प्रेशर, तो डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए ये दमदार बीज

हाई रहता है आपका ब्लड प्रेशर, तो डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए ये दमदार बीज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 16, 2024 06:30 am IST,  Updated : Dec 16, 2024 06:30 am IST

क्या आपको भी अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है? अगर हां, तो आपको कुछ बीजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाकर देखना चाहिए।

How to manage high BP?- India TV Hindi
How to manage high BP? Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो वाकई में चिंता का विषय है। हाई बीपी पर काबू नहीं पाया गया, तो मरीज हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी की चपेट में भी आ सकता है। अगर आप भी हाई बीपी की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो पोषक तत्वों से भरपूर कुछ बीज खाना शुरू कर दीजिए। 

सूरजमुखी के बीज

हाई बीपी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन किया जा सकता है। आपको बता दें कि सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई और सेलेनियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकती है।

तुलसी के बीज

क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए तुलसी के बीज भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बीपी को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

चिया सीड्स

फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चिया सीड्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो भी चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से चिया सीड्स का सेवन करना बेहद जरूरी है।

कद्दू के बीज

अगर आप चाहें तो कद्दू के बीज को अपने डाइट प्लान में शामिल करके भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पर काबू पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कद्दू के बीज में मैग्नीशियम और जिंक की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो बीपी को कम करने में कारगर साबित हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।