1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 'कोलाइटिस' के कारण हो सकती है कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, शमिता शेट्टी को भी है ये बीमारी, जानें लक्षण

'कोलाइटिस' के कारण हो सकती है कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, शमिता शेट्टी को भी है ये बीमारी, जानें लक्षण

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Aug 13, 2021 04:41 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 04:58 pm IST

आंतों में सूजन की समस्या को 'कोलाइटिस' या अल्सरेटिव कोलाइटिस कहा जाता है। यह एक आम समस्या है। एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बता का खुलासा 'बिग बॉस ओटीटी' शो के दौरान किया है।

colitis - India TV Hindi
कोलाइटिस की समस्या  Image Source : INDIA TV/PIXABAY

आंतों में सूजन की समस्या को 'कोलाइटिस' या अल्सरेटिव कोलाइटिस कहा जाता है। यह एक आम समस्या है। इससे पीड़ित मरीज की बड़ी आंत और मलाशय के अंदरूनी हिस्सों में काफी जलन और दर्द महसूस होता है। शरीर के इस हिस्से में मरीज को सूजन रहती है। सूजन आमतौर पर मलाशय और बड़ी आंत के निचले हिस्से से शुरू होती है और धीरे-धीरे पूरे कोलन तक फैल जाती है। यहां तक कि कोलाइटिस छोटी आंत को भी प्रभावित कर देती है जिसे इलियम कहा जाता है। एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में रहते हुए किया है। 

इस बीमारी के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। इनमें संक्रमण, सूजन आंत्र रो, एलर्जी प्रतिक्रियाएं और सूक्ष्म कोलाइटिस शामिल है। यह आपके पेट के दर्द, पेट फूलने की समस्या और डायरिया से भी जुड़ा हो सकता है। इसके लक्षणों पर ध्यान देकर समय रहते उपचार किया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए चिकित्सक की मदद लेने के अलावा आप कुछ छोटी−छोटी बातों का ध्यान रखकर स्थिति को बेहद आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। आज हम आपको इसके लक्षणों और इससे बचाव के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं। 

त्योहार के मौसम में नकली पनीर और खोए की पहचान कैसे करें, ये रहे Simple tips

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज 

  • दस्त, अक्सर खून या मवाद के साथ
  • पेट में दर्द और ऐंठन
  • मलाशय (रेक्टल) का दर्द
  • मल के साथ छोटी मात्रा में खून का निकलना
  • शौच की तीव्र इच्छा
  • इच्छा के बावजूद शौच करने में असमर्थता
  • वजन कम होना
  • थकान
  • बुखार
  • बच्चों के विकास में समस्या

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी हैं कोलाइटिस की शिकार, लेती हैं ग्लूटन फ्री डाइट 

शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में दिख रही हैं। शो के पहले एपिसोड से ही वे घर में लड़ाई-झगड़े करने की वजह से सुर्खियों में हैं। वह बिग बॉस के घर में लगातार खाने के लिए आवाज उठाती दिखती हैं। शमिता ने सबको ग्लूटन फ्री भोजन से रोका है, क्योंकि ये सिर्फ शमिता और नेहा भसीन के लिए थी। इसी बीच उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया कि उन्हें कोलाइटिस है। जिसके कारण वो सादा खाना नहीं खा सकती हैं, इससे उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

अगर आपको अपनी पाचन क्रिया से जुड़ा बदलाव लगातार महसूस होता है या आपको नीचे बताए गए लक्षण और संकेत द‍िखाई दें-

  • पेट में दर्द
  • आपके मल में रक्त
  • डायर‍िया जो कि दवा लेने के बाद भी ठीक न हो रहा हो
  • डायरिया, ज‍िसके कारण आपको सोते से जागना पड़ता हो
  • एक या दो दिन से अधिक समय तक रहने वाला एक अस्पष्ट बुखा

इस तरह से करें अपना बचाव 

  • फैट युक्त खाद्य पदार्थ कम खाना चाहिए। 
  • दिनभर में भोजन थोड़ा -थोड़ा कर खाएं। 
  • पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा कर पानी पीना चाहिए। 
  • फाइबर युक्त आहार सीमित मात्रा में लेना चाहिए। 
  • कम मात्रा में करें दूध का सेवन 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

World Organ Donation Day 2021: इन योगाभ्यासों से बढ़ेगी आंखों की रोशनी, स्वामी रामदेव से जानिए अन्य कारगर उपाय

Belly Fat: पेट की चर्बी घटाने में कारगर है 'खीरे का पानी', इस तरह से करें सेवन

ये संकेत बताते हैं कि आप Low BP के हो गए हैं शिकार, ये घरेलू उपाय करेंगे कंट्रोल

Disclaimer: यह स्टोरी आयुर्वेदिक नुस्खों और सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।