1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गन्ने का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद या खतरनाक? यहां जानें

गन्ने का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद या खतरनाक? यहां जानें

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Mar 22, 2022 09:56 am IST,  Updated : Mar 22, 2022 09:56 am IST

गन्ने का जूस लीवर, इम्यून सिस्टम और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

 sugarcane juice- India TV Hindi
 sugarcane juice Image Source : INST/UOBGROUP

Highlights

  • यह लीवर, इम्यून सिस्टम और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है
  • जूस में कई तरह के पेषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं

गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। गर्मी से राहत के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सहारा लेते हैं, जिसमें से एक है गन्ने का जूस। जी हां गर्मी के मौसम में गन्ने का रस खूब पिया जाता है। ये ना सिर्फ गर्मी से राहत दिलाता है बल्कि कई बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है। 

यह लीवर, इम्यून सिस्टम और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पेषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं जो हड्डि‍यों को मजबूत बनाते हैं। प्राकृतिक रूप से मीठा गन्ने का रस पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वास्थय के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन अक्सर ये सवाल जेहन में आता है कि क्या डायबिटीज के मरीजों को गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए या नहीं? तो चलिए जानते हैं क्या है सही-

डायबिटीज के मरीजों को गन्ने के जूस का पीना चाहिए?

गन्ने के रस में शुगर अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिसके चलते डायबिटीज के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। डायब‍िटीज के मरीजों को गन्ने के रस से दूरी बरतनी चाह‍िए। गन्ने के रस को ब‍िना र‍िफाइंड क‍िए सीधे गन्ने से न‍िकालकर बनाया जाता है इसल‍िए हाइ शुगर के कारण आपको डायब‍िटीज में इसका सेवन नहीं करना चाह‍िए। गन्ने के रस में एंटीऑक्‍सीडेंट्स की मात्रा ज्‍यादा होती है पर इसमें शुगर भी बहुत ज्‍यादा होती है इसल‍िए ये जूस डायब‍िटीज मरीजों के ल‍िए हेल्‍दी नहीं है। एक कप (240 एमएल) गन्ने के जूस में 50 ग्राम चीनी होती है, जो कि 12 चम्मच के बराबर है। गन्ने के रस में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है और अधिक मात्रा में ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) होता है। इसका मतलब है कि यह आपके ब्लड शुगर लेवल को इफेक्ट करता है।

गन्ने के जूस के अन्य फायदे-
पाचन को ठीक रखता है गन्ने का जूस -
गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है। इसके अलावा गन्ने का रस कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। 

एनर्जी बूस्ट करता है गन्ने का जूस -
गन्ने में सुक्रोज की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर को अच्छी ऊर्जा देने में मदद करती है। इसके सेवन से आपको थकान और सुस्ती नहीं महसूस होती है। यह बॉडी में ग्लूकोज की रिलीज को नॉर्मलाइज करता है जिससे शुगर के लेवल को रिस्टोर करने में मदद मिलती है।

संक्रमण दूर रखता है गन्ने का जूस -
गन्ने के रस का सेवन करने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को रोकने में मदद मिलती है। खासकर अगर आप पेशाब करते समय इरिटेशन और जलन महसूस करते हैं तो आपको राहत मिल सकती है। 

दांतों को मजबूत बनाता है गन्ने का जूस -
गन्ने के रस में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो दांतों के इनेमल को मजबूत करते हैं। साथ ही इन्हें डैमेज होने से बचाते हैं। गन्ने के रस में बड़ी मात्रा में पोषक तत्व होने के कारण यह सांसों से आने वाली गंध को भी रोकता है।

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।