1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर पर चढ़ा वर्कआउट का खुमार, तो जान लीजिए कैसे भारी पड़ सकता है जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना?

सिर पर चढ़ा वर्कआउट का खुमार, तो जान लीजिए कैसे भारी पड़ सकता है जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना?

 Written By: Pankaj Kumar, Edited By: Vanshika Saxena
 Published : May 04, 2025 09:22 am IST,  Updated : May 04, 2025 09:22 am IST

फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है?

ज्यादा एक्सरसाइज करने के नुकसान- India TV Hindi
ज्यादा एक्सरसाइज करने के नुकसान Image Source : FREEPIK

बार-बार इंसानियत का गला घोंटना, उसका खून करना और फिर गंभीर अंजाम भुगतना, पाकिस्तान की फितरत है और वो इसलिए कि आजादी के बाद से ही भारत को तोड़ने का मंसूबा पाले, वो एक अंधी दौड़ में जुटा है जबकि उसे भी मालूम है कि अंधी दौड़ कभी पूरी नहीं होती। इसमें नुकसान के अलावा कुछ नहीं है, चाहे वो अंधी दौड़ किसी भी बात पर हो। दो पल के लिए देश-दुनिया को छोड़ दें और सेहत को ही ले लें तो भी ये सिर्फ और सिर्फ सुसाइडल है। अब जैसे बहुत से लोग किसी फिटनेस इन्फ्लुएंसर के वीडियो को देखकर ट्रेनिंग शुरू कर देते हैं, तो कुछ फेवरेट सेलिब्रिटी की तरह दिखने की चाहत में ट्रेडमिल पर भागने लगते हैं। नतीजा, सेहत गंवाने के अलावा उन्हें और कुछ नहीं मिलता।

दरअसल, ऐसे लोगों को लगता है कि ओवर वर्कआउट फिट रखने में मदद करेगा जबकि इंटेंस और ओवर वर्कआउट करने से मांसपेशियों में खिंचाव और असहनीय दर्द हो सकता है। इससे कार्टिसोल हार्मोन का लेवल भी बढ़ जाता है, जिससे मन में अशांति और तनाव होने लगता है। ओवर वर्कआउट से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे हार्ट को नुकसान पहुंच सकता है। ओवर वर्कआउट की वजह से शरीर में हार्मोनल बदलाब भी आते हैं, जिससे भूख कम लगती है और इसका सबसे ज्यादा असर इम्यूनिटी पर पड़ता है। ओवर वर्कआउट से हड्डियों पर भी ज्यादा दबाव पड़ता है जिससे स्ट्रेस फ्रैक्चर हो सकते हैं जो सीरियस इंजरी में तब्दील हो सकते हैं। इतना ही नहीं, गलत अभ्यास से शरीर में एड्रेनालाईन हार्मोन निकलता है जिससे नींद न आने और थकान के साथ मूड स्विंग और चिड़चिड़ेपन की परेशानी जन्म लेती है और एंग्जायटी, डिप्रेशन, गुस्सा आना जैसी दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी ये है कि शरीर की क्षमता के हिसाब से एक्सरसाइज करें, वर्कआउट की सही तकनीक और पोजीशन सीखें, अभ्यास शुरू करने से पहले हमेशा सही तरीके से वार्मअप जरूर करें, नींद पूरी लें और बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। इसी बात का ख्याल रखते हुए आज योगगुरु स्वामी रामदेव योग और ध्यान वाला परफेक्ट बैलेंस रूटीन, योगाभ्यास का सही तरीका, ख्याल रखने वाली तमाम बातों के बारे में बताएंगे।

'इधर चला मैं उधर चला, जाने कहां मैं किधर चला' एक पैंडुलम दो विपरीत छोरों के बीच झूलता रहता है। हम में से ज्यादातर लोग ऐसी ही जिंदगी जी रहे हैं, दो एक्स्ट्रीम पोजीशन के बीच संतुलन नहीं बना पाते। जबकि लाइफ में बैलेंस बहुत जरूरी है नहीं तो इसका बुरा असर सेहत से लेकर आपके कामकाज और पर्सनालिटी तक पर पड़ता है। अब जैसे कुछ लोग या तो बिल्कुल ही वर्कआउट नहीं करते और करते हैं तो हफ्ते-दस दिन में ही फिट और परफेक्ट बॉडी चाहते हैं। वहीं, कुछ लोग फिटनेस के जुनून में घंटों वेटलिफ्टिंग करते हैं, ट्रेडमिल पर भागते दौड़ते हैं, नतीजा ओवर एक्जर्शन की वजह से सेहत गंवाने के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिलता। दरअसल, ऐसे लोगों को लगता है कि कम समय में ज्यादा वर्कआउट, उनको जल्दी बॉडी बनाने में मदद करेगा जबकि होता उल्टा है। लेकिन किसी भी चीज की अति बुरी होती है।

100 साल निरोग

  • सूक्ष्म व्यायाम

  • सूर्य नमस्कार

  • सर्वांगासन

  • शीर्षासन

  • प्राणायाम

मोटापे से पाएं छुटकारा

  • तिर्यक ताड़ासन

  • पाद हस्तासन

  • स्थितकोणासन

  • भुजंगासन

  • उत्तानपादासन

फैट बर्न करने के तरीके

  • अदरक-नींबू की चाय पिएं

  • रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें

  • 3-6 ग्राम दालचीनी

  • 200 ग्राम पानी में उबालें

  • 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं

शुगर होगी कंट्रोल

  • खीरा-करेला-टमाटर जूस

  • गिलोय का काढ़ा

  • मंडूकासन

  • योगमुद्रासन

  • कपालभाति

थायरॉइड में कारगर आयुर्वेदिक उपचार

  • मुलेठी

  • तुलसी-एलोवेरा जूस

  • अश्वगंधा-गर्म दूध

  • धनिए का रस

  • त्रिफला

हार्ट होगा मजबूत, नेचुरल उपाय

  • अर्जुन छाल - 1 चम्मच

  • दालचीनी - 2 ग्राम

  • तुलसी - 5 पत्ता

  • उबालकर काढ़ा बनाएं

  • रोज पीने से ब्लॉकेज दूर

फेफड़े बनेंगे फौलादी, क्या करें?

  • प्राणायाम करें

  • हल्दी दूध पिएं

  • गर्म पानी पिएं

  • नस्यम-स्टीम लें

हड्डियां मजबूत, कैसे बनेंगी?

  • खाने में कैल्शियम बढ़ाएं

  • 1 कप दूध जरूर पिएं

  • सेब का सिरका पिएं

  • गुनगुने पानी में दालचीनी-शहद पिएं

दूर होगी कमजोरी

  • आंवला-एलोवेरा का जूस पिएं

  • हरी सब्जियां खाएं

  • टमाटर का सूप पिएं

  • अंजीर-मुनक्का भिगोकर खाएं

किडनी प्रॉब्लम के लिए डाइट प्लान

  • कुलथ की दाल खाएं

  • गौखरू का काढ़ा पिएं

  • जौ का दलिया खाएं

  • साग-सब्जी ज्यादा लें

  • मक्के के रेशे का काढ़ा पिएं

स्वस्थ शरीर के लिए क्या खाएं?

  • खाना गर्म और फ्रेश खाएं

  • भूख से कम खाना खाएं

  • खाने में भरपूर सलाद शामिल करें

  • मौसमी फल जरूर खाएं

  • खाने में दही-छाछ शामिल करें

स्वस्थ शरीर के लिए किन चीजों से बचें?

  • चीनी

  • नमक

  • चावल

  • रिफाइंड

  • मैदा

पाचन परफेक्ट, पिएं पंचामृत

  • जीरा

  • धनिया

  • सौंफ

  • मेथी

  • अजवाइन

  • एक-एक चम्मच लें

  • मिट्टी/कांच के ग्लास में डालें

  • रात में पानी में भिगो दें

  • सुबह खाली पेट पिएं

  • लगातार 11 दिन पिएं

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।