1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट मुट्ठी भर खाएं ये एक ड्राई फ्रूट, जानें खाने का सही तरीका, मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

खाली पेट मुट्ठी भर खाएं ये एक ड्राई फ्रूट, जानें खाने का सही तरीका, मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 12, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 12, 2024 06:30 am IST

अगर आप बादाम जैसे ड्राई फ्रूट को इस तरीके से अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है। आइए बादाम खाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

बादाम खाने का सही तरीका- India TV Hindi
बादाम खाने का सही तरीका Image Source : FREEPIK

बादाम में पाए जाने वाले तमाम विटामिन्स और मिनरल्स आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि बादाम को पोषक तत्वों का पावर हाउस भी कहा जाता है। दादी-नानी के जमाने से सेहत को दमदार बनाए रखने के लिए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी बादाम खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों को बढ़ाना चाहते हैं तो इस तरीके से इस ड्राई फ्रूट को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए। 

भिगोकर खाएं बादाम

अगर आप सुबह खाली पेट बादाम को भिगोकर खाते हैं तो आप इससे मिलने वाले फायदों को कई गुना बढ़ा सकते हैं। अगर आप अपनी गट हेल्थ को इम्प्रूव करना चाहते हैं तो आपको बादाम को भिगोकर ही अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हर रोज भीगे हुए बादाम खाने से आपको पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

वेट कंट्रोल करने में मददगार 

बादाम में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है यानी सुबह-सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करके आपका पेट भरा हुआ महसूस करेगा। फाइबर रिच बादाम आपकी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक बादाम कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके आपकी हार्ट हेल्थ को इम्प्रूव करने में भी कारगर साबित हो सकता है। 

बादाम में पाए जाने वाले तत्व

बाबा रामदेव के मुताबिक हर रोज बादाम का सेवन कर आप अपने दिमाग की शक्ति को बढ़ा सकते हैं। प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम युक्त बादाम खाकर आप अपने जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा पा सकते हैं। हर रोज खाली पेट थोड़े से भीगे हुए बादाम खाकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील कर पाएंगे। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें: 

बढ़ गया है Uric Acid? डाइट में शामिल करें ये चीजें, तो छूमंतर हो जाएगी आपकी समस्या

योग-आयुर्वेद से लंग्स को बनाएं फौलादी, मॉनसून में अस्थमा पेशेंट के लिए मददगार साबित होंगे ये उपाय

एक कप मखाना खाने से ताकत से भर जाएगा शरीर, सेहत को मिलेंगे बड़े कमाल के फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।