1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. प्रोटीन से भरपूर भीगे हुए चने, क्या इन्हें खाने से वजन बढ़ता है?

प्रोटीन से भरपूर भीगे हुए चने, क्या इन्हें खाने से वजन बढ़ता है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 08, 2025 06:51 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 07:13 pm IST

Protein Rich Soaked Chana: भीगे हुए चने में प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी में भीगे हुए चने खाने से वजन बढ़ता तो नहीं है...

भीगे हुए चने- India TV Hindi
भीगे हुए चने Image Source : NIGAM CUISINE - HINDI RECIPES/YT

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक भीगे हुए चने आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को लगता है कि भीगे हुए चने खाने से वजन बढ़ता है। वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि भीगे हुए चने का सेवन करके वजन घटाया जा सकता है। आइए क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, हेल्थ कोच और TEDx स्पीकर डॉ. निधि निगम से जानते हैं कि इन दोनों बातों में कितनी सच्चाई है।

वेट लॉस में कारगर

भीगे हुए चने को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। डॉ. निधि निगम के मुताबिक अगर संतुलित मात्रा में भीगे हुए चने खाए जाएं, तो ये वजन घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं। चने को रात भर भिगोने से ये नरम हो जाते हैं और इन्हें पचाने में भी आसानी होती है। पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए भी चने को भिगोकर कंज्यूम करना चाहिए।

लंबे समय तक भरा रहेगा पेट

प्लांट प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भीगे हुए चने का सेवन करने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाएगा। भीगे हुए चने न केवल आपकी भूख को कम करते हैं बल्कि रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी चने को भिगोकर डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

सेवन करने का तरीका

अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं या फिर मधुमेह को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो सुबह-सुबह मुट्ठी भर भीगे हुए चने खाएं। चने को टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें नींबू का रस और चुटकी भर नमक मिला सकते हैं। हालांकि, आपको चने का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। भीगे हुए चने वजन नहीं बढ़ाते, सही मात्रा में और सही तरीके से खाने पर चर्बी घटाने के साथ-साथ पाचन को सुधारने में भी मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।