1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सामान्य पेट दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, मामूली गैस हार्ट अटैक की बन सकती है वजह, स्वामी रामदेव के जानें क्या है उपचार

सामान्य पेट दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, मामूली गैस हार्ट अटैक की बन सकती है वजह, स्वामी रामदेव के जानें क्या है उपचार

 Published : Apr 22, 2023 09:41 am IST,  Updated : Apr 22, 2023 12:16 pm IST

कुछ लोग मामूली पेटदर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी लापरवाही का नतीजा है कि देश में 100 में से 99 लोग गैस-एसिडिटी और इनडाइजेशन की परेशानी झेल रहे हैं।

Health News- India TV Hindi
Health News Image Source : PEXELS

आजकल पेट दर्द की समस्या काफी सामान्य है। यूं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इन दिनों अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग मामूली पेट दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी लापरवाही का नतीजा है कि देश में 100 में से 99 लोग गैस-एसिडिटी और इनडाइजेशन की परेशानी झेल रहे हैं। इसलिए बदहज़मी को मामूली मानकर हल्के में बिल्कुल नहीं लेना चाहिए, क्योंकि अगर वक्त रहते इसका इलाज ना हो तो आगे चलकर ये अल्सर, IBS, कोलाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी में तब्दील हो सकती है। हार्ट- शुगर के मरीजों को लगातार रहने वाली कब्ज़ जानलेवा भी हो सकती है। 

मामूली गैस हार्ट अटैक की वजह बन सकती है। सिर्फ यही नहीं नई स्टडी की मानें तो कब्ज़ से बड़ी आंत का टीबी और इंटेस्टाइनल कैंसर तक हो सकता है।  इन सब परेशानियों से बचना है तो जरूरी ये है कि जुबान के स्वाद पर कंट्रोल रखें, हेल्दी फूड खाएं अगर मीठा, तला भुना खाना भी है तो लिमिट में खाएं और सबसे जरूरी है योग करें। आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं। 

ज़्यादा खाना   

  1. गैस
  2. एसिडिटी
  3. खट्टी डकार
  4. पेट में दर्द
  5. मसल्स में ऐंठन

देश में इनडाइजेशन बड़ी प्रॉब्लम - 100 में से 99 को गैस-एसिडिटी

पाचन की परेशानी

  1. एसिडिटी
  2. गैस
  3. कब्ज                                  
  4. लूज मोशन
  5. कोलाइटिस
  6. अल्सर
  7. ब्लोटिंग

पेट सेट - हेल्थ परफेक्ट

  1. सुबह उठकर गुनगुना पानी पीएं
  2. 1-2 लीटर पानी एक बार में पीएं
  3. पानी में सेंधा नमक और नींबू मिलाएं
  4. पानी पीने के बाद 5 मिनट स्ट्रेचिंग करें

कब्ज होगा दूर - फल खाएं

  1. पपीता
  2. सेब
  3. अनार
  4. नाशपाती

पेट होगा सेट - पीएं पंचामृत

  1. गाजर
  2. चुकंदर
  3. आंवला
  4. पालक
  5. टमाटर
  6. सबका जूस मिलाकर पीएं 

आंत होगी मजबूत - आज़माएं गुलकंद

  1. गुलाब के पत्ते
  2. सौंफ
  3. इलायची
  4. शहद
  5. सब को मिलाकर पेस्ट बनाएं 
  6. रोज़ 1 चम्मच खाएं 

कब्ज़ की छुट्टी

  1. सौंफ और मिश्री चबाएं
  2. जीरा,धनिया,सौंफ का पानी लें
  3. खाने के बाद भुना अदरक खाएं

एसिडिटी होगी दूर

  1. लौकी-तुलसी का जूस पीएं
  2. बेल का जूस फायदेमंद 

गैस होगी दूर

  1. अंकुरित मेथी खाएं
  2. मेथी का पानी पीएं 
  3. अनार खाएं 
  4. त्रिफला चूर्ण लें 
  5. खाना अच्छे से चबाएं 

सुधरेगा पाचन -  पीएं पंचामृत

  1. जीरा       
  2. धनिया
  3. सौंफ
  4. मेथी
  5. अजवाइन
  6. एक-एक चम्मच लें
  7. मिट्टी या कांच के ग्लास में डालें
  8. रात भर पानी में भिगोएं
  9. सुबह खाली पेट पीएं
  10. लगातार 11 दिन पीएं

हाज़मा होगा दुरुस्त - खाएं ड्राई फ्रूट्स

  1. अंजीर
  2. खूबकला
  3. मुनक्का
  4. अखरोट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।