1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जान का दुश्मन क्यों बनता जा रहा है हार्ट अटैक, बढ़ते मामलों में सामने आ रही है ये एक बड़ी वजह

जान का दुश्मन क्यों बनता जा रहा है हार्ट अटैक, बढ़ते मामलों में सामने आ रही है ये एक बड़ी वजह

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 30, 2024 02:34 pm IST,  Updated : Mar 30, 2024 02:40 pm IST

Heart Attack And Stress: हार्ट अटैक से कम उम्र में ही लोगों की मौत होने लगी है। इसके पीछे की बड़ी वजह तनाव, टेंशन और खराब लाइफस्टाइल बनती जा रही है। बढ़ते तनाव के कारण दिल की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। जानिए कैसे?

तनाव और हार्ट अटैक- India TV Hindi
तनाव और हार्ट अटैक Image Source : FREEPIK

आजकल हर किसी की जिंदगी में तनाव है। जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा, निराशा, घबराहट और एंग्जाइटी की समस्या बढ़ गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं बढ़ता तनाव आपके दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अपने जीवन में हर कोई कभी न कभी तनाव जरूर महसूस करता है, लेकिन ये तनाव अगर लंबे समय तक चले तो इससे पूरा शरीर बुरी तरह प्रभावित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ता तनाव हार्ट की बीमारियों का कारण बन रहा है। अमेरिका में अनहेल्दी डाइट, फिजिकल एक्टिविटी कम होना, धूम्रपान, ज्यादा शराब पीने के साथ तनाव भी हार्ट की बीमारियों का बड़ा कारण बन रहा है। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में सूजन की समस्या बढ़ जाती है। जिससे धमनियों में प्लाक बनने लगता है। इससे इससे कोरोनरी धमनी रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण दिल का दौरा, असामान्य हार्ट बीट और हार्ट फेल का खतरा पैदा हो सकता है।

हार्ट अटैक और तनाव का कनेक्शन

  1. तनाव की वजह से एड्रिनल ग्रंथि में कैटेकोलामाइन्स नाम का हार्मोन बढ़ने लगता है। इस हार्मोंन की वजह से हृदय तेजी से धड़कने लगता है और ब्लड प्रेशर भी तेजी से बढ़ता है। अगर ये हार्मोंस ज्यादा बढ़ जाए तो हार्ट के लिए भी खतरनाक साबित होता है। कोर्टिसोल नाम का ये तनाव हार्मोंन शरीर में कई बीमारियों को बढ़ा देता है।

  2. अगर आप लंबे समय तक तनाव या टेंशन में रहते हैं तो इससे सीने में दर्द, हार्ट बीट अनियमित होना, सांस लेने में तकलीफ और दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

  3. वहीं जिन लोगों की धमनियों में पहले से ही प्लाक जमा हो गया है, उनके शरीर में एड्रेनालाईन की वृद्धि कभी-कभी प्लाक के रप्चर होने का कारण बनती है। जिसकी वजह से ब्लड क्लॉटिंग होती है और ये क्लॉट कई बार बड़ा होकर ब्लड फ्लो को पूरी तरह से रोक देता है। ऐसी स्थिति में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

  4. अगर आपको पहले से ही हार्ट की समस्याएं जैसे अनियमित हार्ट बीट या फिर दिल की बीमारी है तो ज्यादा तनाव रहने से ये समस्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा तनाव की स्थिति कई ऐसी परिस्थितियों को पैदा करती है जिससे हार्ट को नुकसान हो सकता है।

  5. ज्यादातर लोग तनाव से बचने के लिए अनहेल्दी चीजों को लाइफस्टाइल में शामिल कर लेते हैं। तनाव बढ़ने पर लोग अनहेल्दी खाना खाने लगते हैं, धूम्रपान और शराब का आदत बढ़ जाती है। ये आदतें हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को जन्म देती हैं जो हार्ट की बीमारियों के खतरे को बढ़ाती हैं।

Source: yalemedicine.org

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।