1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में जान फूंक देंगे ये सुपर फूड्स, दूर हो जाएगी सारी थकान-कमजोरी

शरीर में जान फूंक देंगे ये सुपर फूड्स, दूर हो जाएगी सारी थकान-कमजोरी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 10, 2025 06:30 am IST,  Updated : Aug 10, 2025 06:30 am IST

अगर आप भी अपनी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर कुछ सुपर फूड्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

एनर्जी बूस्टिंग फूड्स- India TV Hindi
एनर्जी बूस्टिंग फूड्स Image Source : FREEPIK

जिन लोगों को हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है, उन्हें अपने डाइट प्लान में थोड़े-बहुत बदलाव करके देखने चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर ये सुपर फूड्स आपके शरीर में एनर्जी भरने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।

कर सकते हैं कद्दू के बीज का सेवन

प्रोटीन रिच कद्दू के बीज न केवल आपके शरीर को एनर्जी देते हैं बल्कि आपके मूड को सुधारने का काम भी करते हैं। इंस्टैंट एनर्जी के लिए केले का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तरबूज में पाए जाने वाले पोषक तत्व भी फटीग की समस्या से लड़ने में असरदार साबित हो सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा मशरूम

मशरूम को एनर्जी का पावरहाउस भी कहा जाता है। मशरूम में प्रोटीन और फाइबर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इंस्टैंट एनर्जी के लिए आप भी मशरूम खा सकते हैं। अगर आप थकान और कमजोरी की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पोषक तत्वों के भंडार एवोकाडो को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

कर सकते हैं चने का सेवन

क्या आप जानते हैं कि चने में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है? यही वजह है कि चने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। अगर आप चाहें, तो बादाम का सेवन करके भी अपने शरीर के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थकान-कमजोरी को दूर कर एनर्जेटिक फील करने के लिए अंडे का सेवन भी किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।