1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Powerfood: लहसुन की 2 कली चबाने से खुल जाएंगी ब्लॉक नसें, गंदा कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा बाहर

Powerfood: लहसुन की 2 कली चबाने से खुल जाएंगी ब्लॉक नसें, गंदा कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा बाहर

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 05, 2023 06:39 pm IST,  Updated : Dec 05, 2023 06:42 pm IST

Garlic Benefits: दातर घरों में बनने वाले खोने में लहसुन का इस्तेमाल होता है। लहसुन खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही शरीर को कई फायदे भी पहुंचाता है। लहसुन की 2 कली खाने से शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाता है। जानिए लहसुन खाने के फायदे।

Garlic Benefits- India TV Hindi
लहसुन खाने के फायदे Image Source : INDIA TV

सदियों में खासतौर से खाने में लहसुन का इस्तेमाल बढ़ जाता है। लहसुन सिर्फ खाने का जायका ही नहीं बढ़ाता बल्कि स्वास्थ्य को कई फायदे भी पहुंचाता है। लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। रोजाना 2 लहसुन की कली खाने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। लहसुन में जिंक, फॉस्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर होने पर भी लहसुन फायदा करता है। लहसुन में विटामिन सी, विटामिन के, फॉलेट, नियासिन और थायमिन की अच्छी मात्रा होती है। लहसुन खाने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल निकल जाता है। गंदे कोलेस्ट्रॉल से ब्लॉक हो चुकी नसें साफ हो जाती है। इसलिए लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। खाली पेट लहसुन खाना और भी फायदेमंद हो जाता है।

लहसुन खाने के फायदे (Garlic Benefits For High BP Bad Cholesterol)

  1. खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालता है- लहसुन का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। गार्लिक का एलिसिन कंपाउंड खराब कोलेस्ट्रॉल को निकाल फेंकने में मदद करता है। जिससे धीरे-धीरे दिल की सेहत में सुधार आता है। लहसुन का सेवन करने से खून के थक्के नहीं जमते हैं। इससे रक्त वाहिका में रुकावट को कम किया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को भी लहसुन खाना चाहिए। इससे बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  2. खराब पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है- अगर आप रोजाना लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे बॉडी डिटॉक्स होती है। लहसुन में ऐसे तत्व और ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ साफ हो जाते हैं। लहसुन खाने से पेट साफ होता है और पेट की बीमारियों का खतरा कम होता है।
  3. सर्दी-जुकाम को रखे दूर- सर्दियों में जब इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे सर्दी-जुकाम, खांसी, निमोनिया, अस्‍थमा, ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों को कम किया जा सकता है। सांस के मरीज को खाने में लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए।
  4. इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर करे- लहसुन के सेवन से इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। लहसुन में सेलेनियम पाया जाता है जो इंफर्टिलिटी को कम करता है। लहसुन में पाए जाने वाले विटामिन हार्मोंस को बैलेंस करते हैं। पुरुषों की स्‍पर्म क्‍वालिटी को लहसुन अच्छा करने में मदद करता है। लहसुन खाने से पुरुषों की दूसरी समस्याएं भी दूर हो जाती है।

Powerfood: तनाव और टेंशन का हो जाएगा काम तमाम, रोज खाना शुरू कर दें स्पिरुलिना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।