1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किडनी की फिल्टर क्षमता बढ़ा देंगी ये 3 जड़ी बूटियां, स्वामी रामदेव ने बताया यूरिक एसिड और टॉक्सिन निकालकर बाहर फेंकने में हैं असरदार

किडनी की फिल्टर क्षमता बढ़ा देंगी ये 3 जड़ी बूटियां, स्वामी रामदेव ने बताया यूरिक एसिड और टॉक्सिन निकालकर बाहर फेंकने में हैं असरदार

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 28, 2025 10:41 am IST,  Updated : Apr 28, 2025 10:43 am IST

किडनी शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है। किडनी फंक्शन स्लो होने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है और कई बीमारियां पनप सकती है। स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां जो किडनी की फिल्टर क्षमतो को बढ़ाती हैं।

यूरिक एसिड और किडनी के लिए जड़ी बूटी- India TV Hindi
यूरिक एसिड और किडनी के लिए जड़ी बूटी Image Source : FREEPIK

आजकल खाने से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ज्यादा खाने और खराब खाने से किडनी, हार्ट और लिवर जैसे अंग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। जिसकी वजह से हाई यूरिक एसिड की समस्या बढ़ गई है। अनहेल्दी खान-पान के कारण डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रोल और थायराइड जैसी बीमारियों का खतरा पैदा हो रहा है। आपकी डाइट धीरे-धीरे शरीर में विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढा देती है। इसके लिए जरूरी है किडनी सही तरीके से खून को फिल्टर करे और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल फेंके। किडनी के फिल्टर बेहतर बनाने के लिए बाबा रामदेव ने खास जड़ी बूटियां बताई हैं। जिनका इस्तेमाल करने से बॉडी में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और किडनी की फिल्टर क्षमता में सुधार आता है। 

इन जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करने से शरीर में बढ़ रहे यूरिक एसिड को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इन जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करने से खून में बढ़ रहे यूरिक एसिड को नैचुरली कम किया जा सकता है। 

किडनी की फिल्टर क्षमता को बढ़ाने वाली जड़ी बूटियां

गोखरू- आयुर्वेद में गोखरू को एक असरदार जड़ी बूटी माना जाता है। गोखरू का उपयोग करके किडनी की सेहत में सुधार लाया जा सकता है। गोखरू के उपयोग से किडनी के फिल्टर करने की क्षमता बढ़ती है। गोखरू के रस में ऑक्सलेट, फॉस्फेट, कैल्शियम को कम करने वाले तत्व होते हैं। इससे ब्लड यूरिया नाइट्रोजन, यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन को भी कम किया जा सकता है।

पुनर्नवा- किडनी की फिल्टर क्षमता को बढ़ाने के लिए पुनर्नवा का उपयोग करना असरदार माना जाता है। इससे शरीर में बढ़ रहे यूरिक एसिड को भी कम किया जा सकता है। पुनर्नवा के सेवन से यूरिक एसिड पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। इसमें खास सूजनरोधी गुण भी होते हैं जो जोड़ों के दर्द में असाराम पहुंचाते हैं।

चंद्रप्रभा वटी- आयुर्वेद में चंद्रप्रभावटी को असरदार जड़ी बूटी माना जाता है। इससे यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल करने से यूरिया और क्रिएटिनिन जैसे टॉक्सिन्स को कम किया जा सकता है। गट हेल्थ के लिए भी इसे असरदार माना जाता है। इसका सेवन करने से पेट की समस्याएं कम होती हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।