1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हेल्दी डाइट लेने के बाद भी है कमजोरी, स्वामी रामदेव से जानिए 5 सुपर पावर योग

हेल्दी डाइट लेने के बाद भी है कमजोरी, स्वामी रामदेव से जानिए 5 सुपर पावर योग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2020 09:27 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 04:12 pm IST

स्वामी रामदेव से जानिए खुद को फिट रखने के लिए 5 सुपर पावर योग। इन्हें करने से आप तनाव, एंग्जाइटी के साथ-साथ सुंदर सुडौल शरीर पा सकते हैं।

Swami Ramdev Share Super Power Yoga Pranayama for Fit and Healthy body हेल्दी डाइट लेने के बाद भी है- India TV Hindi
Swami Ramdev Share Super Power Yoga Pranayama for Fit and Healthy body हेल्दी डाइट लेने के बाद भी है कमजोरी, स्वामी रामदेव से जानिए 5 सुपर पावर योग Image Source : INDIA TV

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण अधिकतर लोग किसी न किसी बीमारी के शिकार है। कई लोग हल्दी डाइट भी लेते हैं, लेकिन थोड़ा सा मानसिक या शारीरिक श्रम करने में आप थक जाते हैं। ऐसे में स्वामी रामदेव का कहना हैं कि हेल्दी डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज और योग करना बहुत ही जरूरी है।  योग हमारी शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट बनाता है। इसके साथ ही आप दिनभर एनर्जी से भरे रहते हैं। 

स्वामी रामदेव खुद को एनर्जीफुल और फिट रखने के लिए 5 सुपर  पावर योग बता रहे हैं जिन्हें करके आप आसानी से तनाव, एंग्जाइटी से छुटकारा पाने के साथ-साथ शरीर को सुडौल बना सकते हैं। सुपर योग करने से वजन जल्दी से कम होता है। कमर दर्द से राहत, हड्डियों और मसल्स को मजबूत करने के साथ दिमाग को तेज बनाता है। जानिए इन सुपर पावर योग के बारे में। 

प्राणायाम

स्वामी रामदेव के अनुसार जो लोग सुपर योग की शुरुआत कर रहे हैं वो लोग पहले प्राणायाम करें। 

भस्त्रिका-  इस प्राणायाम को करने से पूरे शरीर में ऑक्सीजन का ठीक ढंग से प्रवाह होता है। जिससे आपको डायबिटीज के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी निजात मिल जाएगा। इसे 1 मिनट से शुरू करके करीब 3 मिनट तक करें।

कपालभाति- इस प्राणायाम को करने से  पैंक्रियाज के बीटा सेल्स दोबारा एक्टिव हो जाते हैं। जिससे तेजी से इंसुलिन बनने लगता है। इसके अलावा इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहने के साथ मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। 

घर बैठे करना चाहते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल, इन योगासन और घरेलू उपायों से कम होगा डायबिटीज 

भ्रामरी- इस प्राणायाम को करने के लिए पहले सुखासन या पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अंदर गहरी सांस भरते हैं। सांस भरकर पहले अपनी अंगूलियों को ललाट में रखते हैं। जिसमें 3 अंगुलियों से आंखों को बंद करते हैं। अंगूठे से कान को बंद करते हैं। मुंह को बंदकर 'ऊं' का नाद करते हैं। इस प्राणायाम को  5 से 7 बार जरूर करना चाहिए। 

अनुलोम विलोम- सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं। इस प्राणायाम को करने से क्रोनिक डिजीज, तनाव, डिप्रेशन, हार्ट के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसके अलावा ये मांसपेशियों की प्रणाली को भी ठीक  रखता है। इसे 10 से 15 मिनट करें। 

सूर्य नमस्कार- रोजाना कम से कम 100 बार  सूर्य नमस्कार करें। फिर इसकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं। इस आसन को करने से आपका वजन कम होने के साथ-साथ डायबिटीज सहित कई बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे। इस आसन को करने से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है। नेचुरल निखार आता है। पाचन तंत्र बेहतर रहेगा। शरीर लचीला होगा और याददाश्त बढ़ती है।

क्या होता है गिलोय और गुग्गुल, इम्युनिटी बढ़ाने से वजन घटाने तक, जानें इनके अचूक फायदे

करें ये 5 सुपर पावर योग

साधारण दंड-  इस दंड से शुरुआत करें। इससे आपका पूरा शरीर लचीला होगा।

दंड बैठक- स्वामी रामदेव के अनुसार दंड बैठक शुरुआत में 10 बार करें। थोड़े दिनों के बाद 25 बार का एक राउंड करें और इसे लगातार बढ़ाते जाएं। इसे करने से शरीर की चर्बी कम होती है। वजन नियंत्रण में रहता है,  मसल्स मजबूत होने के साथ शरीर सुंदर सुडौल बनता है। 

दंडासन-  इसे करने से शरीर एक दम एक्टिव रहता है। बाहों, पैरों , कलाई को मजबूत करने के साथ शरीर की मुद्रा में सुधार होता है।

मिश्र दंड- इस आसन को करने से आपका पूरा शरीर लचीला होता है। इसके साथ ही वजन कम करने के साथ-साथ कुछ ही दिनों में कई बड़ी से बड़ी बीमारियों से निजात मिलता है। 

वृक्ष वकासन दंड - इस दंड को करने से शरीर फुर्तिला होने के साथ-साथ फिट होता है। 

रीढ़ की हड्डी का दर्द आपको जीने नहीं देता, स्वामी रामदेव से जानिए हर दर्द का परमानेंट इलाज 

सुपर योग करते समय बरतें ये सावधानियां

  • सुपर पावर योग हमेशा सुबह के समय ही करें।
  • खाना खाने के करीब  3 घंटे पहले  करें।
  • हफ्ते में 3 से 5 बार करें।
  • दिल के मरीज सुपर योग न करें।
  • लो ब्लड प्रेशर वाले न भी करें।
  • डायबिटीज, किडनी प्रॉब्लम, फैटी लिवर आदि है तो पहले इन समस्याओं से निजात पाने के लिए योग करें। इसके बाद ही दंड बैठक शुरू करें।
  • सुपर पावर योग को किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं। 

यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखता है नींबू और बेकिंग सोडा, इन चीजों से बना लें दूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।