1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नेचुरल तरीके से छूट जाएगी सिगरेट-शराब की लत, स्वामी रामदेव से जानें नशा मुक्ति के लिए कारगर उपाय

नेचुरल तरीके से छूट जाएगी सिगरेट-शराब की लत, स्वामी रामदेव से जानें नशा मुक्ति के लिए कारगर उपाय

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 17, 2021 10:49 am IST,  Updated : Jul 17, 2021 10:54 am IST

नशे की लत को छुड़ाना मुश्किल होता है। नेचुरल तरीके से नशा मुक्ति के लिए स्वामी रामदेव से जानें उपाय।

swami ramdev - India TV Hindi
स्वामी रामदेव  Image Source : INDIA TV

कोरोनाकाल में इंसान के लाइफस्टाइल में बहुत से बदलाव आए। इनमें कुछ अच्छे रहे तो कुछ बुरे। एक रिसर्च में बैड हैबिट्स यानी बुरी आदतों के बढ़ने की बात सामने आई है। जिसमें ये बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों में शराब पीने की आदत ज्यादा बढ़ी है। इसके पीछे का सबसे कारण विपरीत परिस्थितियों के चलते मानसिक तनाव का होना है। मशहूर मेडिकल जर्नल लैंसेट के 2020 में किए गए सर्वे में ये बातें सामने आई। 

इसके अलावा 2020 में किए गए सर्वे में ये भी पाया गया कि शराब पीने के कारण कैंसर के मामलों में इजाफा हुआ है। रिसर्च के मुताबिक जो लोग रेगुलर शराब पीते हैं उन्हें लंग्स, लीवर, मुंह का कैंसर होने की पूरी आशंका रहती है। यही नहीं, स्मोकिंग की लत भी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में टोबैको की वजह से हर साल 82 लाख  लोगों की जान जाती है। ऐसे में योग और आयुर्वेक के जरिए नशे की तल को छुड़ाने और अपने आप को सेहतमंद रखने के लिए स्वामी रामदेव से जानें उपाय।   

बारिश के मौसम में आम हैं आंखों से जुड़ी ये 3 समस्याएं, जानें इनसे बचाव के टिप्स

नशे की लत जानलेवा, रिसर्च में सामने आए ये फैक्ट्स 

  1. नशा करने वालों की इम्यूनिटी कमजोर होती है 
  2. स्मोकिंग करने वालों में निमोनिया का खतरा ज्यादा
  3. शराब-सिगरेट से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है
  4. नशा करने से शरीर अल्ट्रा-सेंसिटिव हो जाता है
  5. करीब 6 करोड़ भारतीय नशे की लत से ग्रस्त हैं
  6. तंबाकू से हर साल लगभग 82 लाख लोग मरते हैं
  7. देश में 16 करोड़ से ज्यादा लोग रोज शराब पीते हैं
  8. स्मोकिंग से मरने वालों में भारत टॉप 4 देशों में  
  9. अल्ट्रा-सेंसिटिव होने से रोगों से लड़ने में अक्षम 

                                      नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए रोजाना करें ये योगासन 

सूक्ष्म व्यायाम

  1. बॉडी को एक्टिव करता है
  2. शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  3. शरीर में थकान नहीं होती
  4. कई तरह के दर्द से राहत
  5. ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है

शीर्षासन 

  1. सिरदर्द में आराम मिलता है 
  2. चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं
  3. चेहरे में चमक आती है, सुंदरता बढ़ती है
  4. त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है
  5. रोज अभ्यास से सफेद बाल काले होते हैं
  6. बालों को झड़ने से रोकने में मददगार
  7. मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है
  8. दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है 
  9. आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
  10. आत्मविश्वास, धैर्य, निडरता बढ़ाता है 
  11. एकाग्रता, उत्साह, याददाश्त बढ़ाता है

सर्वांगासन 

  1. तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है
  2. दिल तक शुद्ध रक्त पहुंचता है
  3. एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  4. याद की हुई चीजें भूलते नहीं 
  5. ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  6. आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  7. थाइरॉयड ग्लैंड एक्टिव होता है
  8. हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  9. ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है
  10. हार्ट मसल्स एक्टिव होता है
  11. दिल तक शुद्ध रक्त पहुंचता है

चक्रासन 

  1. पेट की चर्बी कम करता है 
  2. फेफड़ों के लिए लाभदायक 
  3. त्वचा में चमक आती है 
  4. कमर, रीढ़ मजबूत बनती है 

मंडूकासन 

  1. डायबिटीज को करे कंट्रोल
  2. पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  3. कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है
  4. पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  5. लीवर, किडनी को स्वस्थ रखता है
  6. वजन घटाने में मदद करता है
  7. पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है
  8. डायबिटीज को रोकने में सहायक
  9. गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है

शशकासन 

  1. शशकासन से दूर होता है डायबिटीज
  2. तनाव और चिंता दूर होती है
  3. क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  4. मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  5. माइग्रेन के रोग में फायदेमंद
  6. मोटापा कम करने में मददगार
  7. लिवर, किडनी के रोग दूर होते हैं
  8. दिल के मरीजों के लिए लाभकारी

उष्ट्रासन 

  1. मोटापा दूर करने में सहायक 
  2. पाचन प्रणाली ठीक होती है 
  3. शरीर का पाश्चर सुधारती है 
  4. टखने के दर्द को दूर भगाता है 

योगमुद्रासन 

  1. फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाए
  2. शरीर को लचीला बनाए
  3. रीढ़ की हड्डी को मजबूत करे
  4. पीठ, बाहों को बनाए मजबूत

वक्रासन

  1. पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  2. कैंसर की रोकथाम में बेहद कारगर
  3. पेट की कई समस्याओं में राहत 
  4. पाचन क्रिया ठीक रहती है
  5. कब्ज को रोकने में फायदेमंद

पवनमुक्तासन 

  1. फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  2. अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  3. किडनी को स्वस्थ रखता है
  4. ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  5. पेट की चर्बी को दूर करता है
  6. मोटापा कम करने में मददगार
  7. हृदय को सेहतमंद रखता है
  8. ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  9. रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

                                     इन प्राणायाम को करने से मिलेगा फायदा

भस्त्रिका प्राणायाम- अस्थमा रोग को दूर करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वजन घटाने में कारगर है। शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। तनाव और चिंता दूर करता है। इससे लंग मजबूत बनता है। 

कपालभाति- फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलता है। पाचन क्रिया को सुधारता है। पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। वजन घटना में मदद मिलती है।

अनुलोम-विलोम- ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। शरीर को स्वस्थ रखता है। तनाव और चिंता दूर करने में सहायक है।

उद्गीथ प्राणायाम- वजन घटाने में मदद करता है। नर्वस सिस्टम को ठीक करता है। पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है। ब्लड प्रेशर सामान्य होता है। 

                              शराब की आदत छुड़ाने के लिए घरेलू उपाय 

 

  1. 250 ग्राम अजवाइन ले लें
  2. 5 ग्राम इलायची मिला लें
  3. 2 लीटर पानी में अजवाइन पका लें
  4. पककर जब 500 ग्राम हो जाए
  5. तो बोतल में छान लें
  6. 2 चम्मन अर्क पानी में मिलाकर पिएं 
  7. छोटी इलायची, लौंग और दालचीनी को भी डालें 
  8. शराब पीने की इच्छा खत्म हो जाएगी 
  9. लौंग, इलायची और सौंफ को एकसाथ चबाएं 

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें- 

अंडे और दूध का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए ठीक है या नहीं, जानें इस सवाल का जवाब

खर्राटों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

इन लोगों को नहीं करना चाहिए नाशपाती का अधिक सेवन, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।