1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खर्राटों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

खर्राटों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 16, 2021 08:12 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 08:12 pm IST

अगर आपको या फिर किसी आपके जान पहचान के शख्स को खर्राटे की समस्या है तो वो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या में आराम पा सकता है।

4 home remedies for Snoring- India TV Hindi
4 home remedies for Snoring Image Source : INDIA TV

सोते वक्त कई लोग बहुत ज्यादा खर्राटे लेते हैं। कुछ लोगों को ये समस्या कम तो कुछ लोगों को ये समस्या ज्यादा होती है। खर्राटे लेने की अलग-अलग वजह हो सकती हैं। कुछ लोगों को खर्राटे की समस्या थकान के कारण हो सकती है तो कुछ लोगों को इसकी वजह तनाव भी हो सकता है। हालांकि जो लोग खर्राटे की समस्या का सामना कर रहे होते हैं उन्हें खुद इस बात की जानकारी नहीं होती कि वो सोते वक्त खर्राटे लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो गहरी नींद में होते हैं। अगर आपको या फिर किसी आपके जान पहचान के शख्स को खर्राटे की समस्या है तो वो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या में आराम पा सकता है। 

अंडे और दूध का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए ठीक है या नहीं, जानें इस सवाल का जवाब

turmeric
Image Source : INSTAGRAM/MASAKAN_2020turmeric

 
हल्दी का करें सेवन
अगर किसी को खर्राटे लेने की समस्या है तो वो हल्दी का सेवन करें। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते होते हैं जो कि नाक में कंजस्टेड रास्ते को खोलने में सहायता करते हैं। इसलिए आप रोजाना सोने से करीब आधा घंटे पहले गर्म दूध में हल्दी डालकर पिएं। इससे आपको खर्राटों की समस्या में आराम मिलेगा।

भूख लगने पर ना खाएं ये फूड्स, वजन बढ़ने के अलावा हो सकती हैं कई दिक्कतें

शहद भी है असरदार
खर्राटों की समस्या में शहद भी काफी असरदार है। इसमें भी प्रचुर मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। ऐसे अगर आप सोने से पहले शहद की चाय या फिर गर्म पानी में शहद को मिलाकर पिएं तो आपको आराम मिलेगा। शहद का सेवन करने से नाक का मार्ग खुलेगा जिससे ऑक्सीजन आसानी से गुजरती है।

soya
Image Source : INSTAGRAM/JUZTNUTS_PASTRIESsoya

सोया मिल्क का करें सेवन
अगर आपको खर्राटे की दिक्कत है तो आप सोया मिल्क का सेवन करें। इसका सेवन रोजाना करने से भी आपको खर्राटों की समस्या में आराम मिलेगा।

प्याज
सब्जी में खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा प्याज आपको खर्राटों की समस्या को दूर भगाने में भी मददगार है। इसके लिए बस आप रात के खाने में पकी हुई प्याज को शामिल करें। प्याज की महक दिमाग को राहत पहुंचाएगी और बिना खर्राटे लिए आप आराम से सो जाएंगे।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।