योग एक चिकित्सा पद्धति है। जिसे करने से हर कोई हैल्दी रहता हैं। जो बिल्कुल निरोगी है उन्हें भी योग करना जरूरी है। जिससे हमेशा वह सेहतमंद रहें। अगर आप भी योग की शुरुआत करना चाहते हैं तो वह इन 12 योगासन को करें।
स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) के अनुसार जो लोग योग करने की चाह रखते हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कौन से योगासन से शुरुआत करें तो हम आपको बता रहें 12 ऐसे योगासन जिन्हें करके आपका पूरी शरीर रहेगा और हर बीमारियों के दूर रहेगा।
इन 12 योगासनों के साथ-साथ सूक्ष्म आसन जरूर करें। जिसमें तितली आसन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार शामिल है।
बिगनर्स करें ये 12 योगासन
- ताड़ासन- इससे पूरी बॉडी की स्ट्रेचिंग हो जाती है। पैर, जांघ और घुटने मजबूत होते है।
- कोणासन- इस आसन को करने से पूरी शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाती है। अगर कमर दर्द है तो वह आगे ज्यादा न झुकें वहीं अगर हार्निया है तो पीछे ज्यादा झुकने से बचें।
- पादहस्तासन- दिल से जुड़ी बीमारी, पेट की चर्बी, लंबाई बढ़ाने, दिमाग में रक्त का संचार में फायदेमंद।
- मंडूक आसन- मधुमेह वालों के लिए फायदेमंद। पैंक्रियाज में इंसुलिन रिलीज करने के साथ ही इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करें।
- उष्ट्रासन- इस योग को करने से पाचन और प्रजनन प्रणाली ठीक से काम करती है। पीठ दर्द, थायरॉयड आदि से निजात मिलता है।
- अर्ध मत्स्येंद्रासन- डायबिटीज, पेट, पीठ दर्द से निजात दिलाएं। रीढ़ की हड्डी में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाएं। स्पाइन को लचीला बनाता है।
- व्रकासन- अगर अर्ध मत्स्येंद्रासन नहीं कर पा रहे हैं तो इस आसन को कर सकते हैं। इससे भी वहीं लाभ मिलते है।
- गौमुख आसन- इस आसन को 5 मिनट तक किया जा सकता है। रीढ़ की हड्डी मजबूत, बवासीर में उपयोगी, लिवर-किडनी के लिए फायदेमंद।
- भुंजागासन- इस आसन को करने से लंबाई बढ़ती है। इसके साथ ही शरीर की थकावट कम होती है। पेट की चर्बा से भी दिलाएं निजात।
- मर्कटासन- पीठ दर्द से निजात, रीढ़ की हड्डी संबंधी हर समस्या से निजात, सर्वाइकल, गैस्ट्रिक, गुर्दे के लिए फायदेमंद।
- शलभासन- इस आसन को करने से पूरा शरीर फिट रहता है।
- उत्तानपादासन- छाती और मांसपेशियों में खिंचाव, पीठ के दर्द से निजात के साथ ही रीढ़ की हड्डी से सबंधी हर समस्या से निजात मिलता है। इसके साथ ही डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ गर्दन और मांसपेशियों में खिंचाव होता है।
- शवासन- सभी आसनों को करने के बाद इस आसन को करें। इससे बॉडी रिलैक्स होगी।
किडनी और लिवर की बीमारियों को इन योगासनों और घरेलू उपायों से किया जा सकता है दूर
स्वामी रामदेव से जानिए कपालभाति के फायदे, जो आपको हार्ट ब्लॉकेज सहित इन बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा