1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों को न समझें मामूली तनाव, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों को न समझें मामूली तनाव, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 12, 2025 11:27 am IST,  Updated : Feb 12, 2025 11:27 am IST

क्या आप डिप्रेशन के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको भी समय रहते इनके बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

डिप्रेशन के लक्षण- India TV Hindi
डिप्रेशन के लक्षण Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, जरूरत से ज्यादा तनाव जैसे तमाम फैक्टर्स डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्सर लोग डिप्रेशन के लक्षणों को तनाव समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं, जिसकी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है। आइए डिप्रेशन के कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं...

हर समय दुखी रहना

उदासी और निराशा की भावना महसूस होते रहना, इस तरह का लक्षण डिप्रेशन जैसी बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आप खुशी के मौके पर भी खुश महसूस नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। रात में नींद न आना और रात भर करवटें बदलते रहना भी डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। अगर आपको सोने के बाद भी दिन भर थकान महसूस होती रहती है, तो हो सकता है कि आप डिप्रेशन का शिकार बन गए हों।

वेट लॉस/वेट गेन

क्या आपका वजन भी अचानक से कम होने लगा है या फिर बढ़ने लगा है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेट लॉस या फिर वेट गेन जैसे लक्षण भी डिप्रेशन जैसी बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको अकेले रहने का मन करने लगा है या फिर आप लोगों से मिलने से बचने लगे हैं, तो ये लक्षण भी डिप्रेशन का संकेत हो सकता है।

फोकस न कर पाना

अगर आपको किसी भी काम में फोकस करने में दिक्कत महसूस हो रही है, तो जरूरी नहीं है कि ये लक्षण मामूली तनाव हो। शरीर में दर्द महसूस होना भी डिप्रेशन का संकेत साबित हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो बिना देरी किए तुरंत किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।