1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमजोर वजन की वजह से उड़ता है मजाक? इस हलवे को खाकर बन जाएगी बॉडी

कमजोर वजन की वजह से उड़ता है मजाक? इस हलवे को खाकर बन जाएगी बॉडी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2022 07:11 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 07:11 am IST

इस हलवे की सबसे अच्छी आत यह है कि इसे बनाना बेहद आसान होता है साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

dates halwa- India TV Hindi
dates halwa Image Source : FREEPIK

Highlights

  • इस हलवे की सबसे अच्‍छी आत यह है कि इसे बनाना बेहद आसान होता है
  • इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं
  • छुहारे का रोजाना सेवन करने से शरीर को प्रचुर मात्रा में एनर्जी मिलती है

भारत में कोई भी अवसर हो मीठा होना तो लाजमी है। जब मीठे की बात आती है तो हलवे का जिक्र न हो ऐसा नामुमकिन है। आपने आज तक बहुत सारे हलवों का जायका चखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने छुहारे का हलवा के बारे में सुना है। इस हलवे की सबसे अच्‍छी आत यह है कि इसे बनाना बेहद आसान होता है साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। छुहारे का रोजाना सेवन करने से शरीर को प्रचुर मात्रा में एनर्जी मिलती है तो चलिए जानते हैं छुहारे का हलवा बनाने की रेसिपी-

वजन पर कंट्रोल करना है तो सुबह चाय के संग ना खाएं ये चीजें, एक हफ्ते में देखने को मिलेगा बदलाव

सामग्री-

-छुहारा- 200 ग्राम
-दूध- 1/2 लीटर
-चीनी- 100 ग्राम
-देसी घी- 4 बड़े चम्मच
-नारियल- 2 बड़े चम्मच
-बादाम- 10-12 
-काजू- 10-12 
-किशमिश- 10-12 
-इलायची पाउडर- 1 टेबल स्‍पून

यूरिक एसिड के मरीजों को तुरंत राहत दिला सकता है चुकंदर, बस इस बात का रखें ध्यान

ऐसे बनाएं छुहारे का हल्वा-
सबसे पहले बादाम और काजू को बारीक काट लें। फिर छुहारों में से बीज को निकाल दें और छुहारे के गूदे को मिक्सी में थोड़ा बारीक कर लें।
अब एक पैन में देसी घी डालकर उसे हल्का गर्म करें।अब देसी घी में छुहारे का बारीक गूदा डालकर 15-20 मिनट तक भूनें। छुहारे के गूदे का रंग सुनहरा होने पर उसमें शक्कर और दूध डालें और मध्यम आंच पर पकाते रहें। दूध के सूख जाने और घी के अलग होने पर उसमें बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डालें और 2 मिनट तक ढककर पकाएं। अब आपका हलवा तैयार है आप इसे परोस सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।