1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अप्रैल में ही 40 के पार पहुंचा पारा, आसमान से बरसती आग बन सकती है हीट स्ट्रोक का कारण, स्वामी रामदेव से जानिए बचने के उपाय

अप्रैल में ही 40 के पार पहुंचा पारा, आसमान से बरसती आग बन सकती है हीट स्ट्रोक का कारण, स्वामी रामदेव से जानिए बचने के उपाय

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Bharti Singh
 Published : Apr 17, 2025 10:58 am IST,  Updated : Apr 17, 2025 11:00 am IST

अप्रैल के महीने में ही तापमान आसमान छू रहा है। दिन में पारा 40 के पार पहुंचने लगा है। ऐसे में हीटवेव और हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। जानिए गर्मी में कैसे रखें खुद को सुरक्षित और कैसे गर्मी किडनी के लिए खतरा पैदा कर रही है?

गर्मी के प्रकोप से कैसे बचें- India TV Hindi
गर्मी के प्रकोप से कैसे बचें Image Source : FREEPIK

बचपन में क्या कभी आपके साथ हुआ है कि गर्मी में मम्मी-पापा ने बाहर खेलने से रोका हो। कहा हो धूप में मत खेलो चक्कर आ जाएंगे, लू लग जाएगी और बीमार पड़ जाओगे। पारा अप्रैल में ही 40 डिग्री पार कर गया है। बच्चे क्या इस मौसम में अगर बड़े भी लापरवाही करेंगे तो उन्हें भी अंजाम भुगतना पड़ सकता है। गर्मी के बढ़ते ही खासकर हीट स्ट्रोक से तो सबसे ज्यादा सावधान बचने की ज़रूरत है। लेकिन ये हीट स्ट्रोक आता कैसे है। 

दरअसल जब शरीर का तापमान नॉर्मल से ज़्यादा हो जाता है और बॉडी खुद को ठंडा नहीं रख पाती, या यूं कह लीजिए कि शरीर का थर्मल सिस्टम फेल हो जाता है। तब कमजोरी, थकान, उल्टी, चक्कर आने लगते हैं। जिसे हीट स्ट्रोक के लक्षण के रूप में जानते हैं। वैसे ये जरूरी नहीं है कि हीट स्ट्रोक सिर्फ उन लोगों को ही आए जो धूप में मेहनत करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो चिलचिलाती धूप में नहीं होते उनको भी हीट स्ट्रोक आ सकता है। 

भीषण गर्मी में रहें सावधान

इसकी वजह है डिहाईड्रेशन यानि शरीर में पानी की कमी। जिसका खतरा बच्चों, बुजुर्गों और शुगर पेशेंट्स को ज़्यादा होता है। डायबिटिक्स को तो बार बार यूरिन के चलते डिहाईड्रेट होने का डर रहता है। यूरिन प्रॉब्लम का ज़िक्र हुआ है तो बता दें कि इस मौसम में कम पानी पीने वालों को यूरिन इंफेक्शन का खतरा ज़्यादा होता है। पानी कम पीने से बैक्टीरिया बॉडी से बाहर नहीं निकल पाते और इंफेक्शन की वजह बनते हैं। 

गर्मी कैसे किडनी पर डाल रही है असर

UTI से जो ऑर्गन सबसे ज़्यादा खतरे में आता है वो है किडनी। क्योंकि ये इंफेक्शन धीरे-धीरे किडनी में फैलता है। वहीं पानी की कमी से पथरी का डर भी बना रहता है। क्योंकि डिहाईड्रेशन की वजह से किडनी जहरीले टॉक्सिंस को फिल्टर नहीं कर पाती। धीरे धीरे ये टॉक्सिंस गुर्दों में जमा होने लगते हैं और किडनी स्टोन की शक्ल ले लेते हैं। 

भारत में बढ़ रहे हैं किडनी के मरीज

बॉडी में वाटर लेवल कम होने से किडनी पर इतना प्रेशर बढ़ जाता है कि फेलियर तक की नौबत आ सकती है। देश में पहले ही 40% से ज़्यादा लोगों को किडनी की कोई ना कोई बीमारी है। ऐसे में  ज़रूरी है कि शरीर के इस नेचुरल फिल्टर का ख्याल रखें। लेकिन कैसे आइये स्वामी रामदेव से जानते हैं।

किडनी बचाएं, बनाएं ये आदत

  • वर्कआउट करें
  • वजन कंट्रोल करें
  • स्मोकिंग से बचें
  • खूब पानी पीएं
  • जंकफूड से बचें
  • ज्यादा पेनकिलर ना लें

किडनी स्टोन में फायदेमंद 

  • खट्टी छाछ
  • कुलथ की दाल
  • कुलथ दाल का पानी
  • जौ का आटा
  • पत्थरचट्टा के पत्ते

किडनी बचाएं 

सुबह नीम के पत्तों का 1 चम्मच रस पीएं

शाम को पीपल के पत्तों का 1 चम्मच रस पीएं

किडनी में पथरी की वजह

  • पानी कम पीना
  • ज्यादा नमक-मीठा खाना
  • ज्यादा नॉन वेज खाना
  • कैल्शियम-प्रोटीन बढ़ना
  • जेनेटिक फैक्टर्स

स्टोन खत्म करने के लिए क्या पीएं

  • भुट्टे के बाल को पानी में उबालें छानकर पीएं
  • किडनी स्टोन खत्म करता है
  • यूटीआई इंफेक्शन होगा दूर

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।