1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट की समस्या से रहते हैं परेशान? आज से ही डाइट में शामिल करें ये 5 फल

पेट की समस्या से रहते हैं परेशान? आज से ही डाइट में शामिल करें ये 5 फल

 Published : Jun 17, 2023 09:55 am IST,  Updated : Jun 17, 2023 09:55 am IST

पाचन या पेट से जुड़ी परेशानियों से लगभग हर चौथा व्यक्ति जूझ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।

fruits for digestion- India TV Hindi
fruits for digestion Image Source : FREEPIK

बिगड़ती लाइफस्टाइल और खान पान के कारण पेट से जुड़ी ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं लोगों को होती रहती हैं। कुछ लोगों को बाहर का खाना खाने के बाद पेट में दर्द, मतली और उल्टी जैसी परेशानियां होती हैं। ऐसे में अगर आप अपने पेट का ख्याल नहीं रखेंगे तो ये समस्या आगे जाकर बढ़ सकती है। यहां हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने पेट का हाल (Fruits to improve digestion) सुधार सकते हैं। 

पाचन के लिए कौन सा फल सबसे अच्छा है? (Which fruit is best for digestion)

खुबानी 

विटामिन सी से भरपूर खुबानी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी और पाचन क्रिया में भी सुधार होगा। खुबानी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में ये फल पेट के लिए लाभदायक है।

आम 

गर्मी के मौसम का फल आम पेट के लिए फायदेमंद साबित होता है। आम का सेवन आपके पाचन को सुधार सकता है। इसमें कई हेल्दी एंजाइम होते हैं जो पेट के लिए अच्छे हैं।

कीवी

एक्टिनिडाईन एंजाइम से भरपूर कीवी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये एंजाइम आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। ऐसे में अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो हर दिन एक कीवी खानी चाहिए।

सेब 

सेब एक ऐसा फल है जिस हर डॉक्टर खाने के लिए कहता है। सेब से पाचन संबंधी समस्याएं तो दूर होती ही हैं साथ ही साथ ये फल शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी सुधारता है। अगर आप कब्ज और दस्त जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो सेब खाना शुरू कर दीजिए।

पपीता

पपीते में पपेन (Papain) एंजाइम होता है, इसे खाली पेट खाना पाचन के लिए लाभदायक है।  पपीता खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और यह पाचन क्रिया को तेज करने के साथ साथ आंतो के लिए भी अच्छा है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: सुबह नंगे पैर घास पर चलने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, दूर रहेंगी बीमारियां

Yoga Day 2023: कब्ज की समस्या से उठना-बैठना हुआ मुश्किल? राहत पाने के लिए ट्राई करें ये 5 योगासन

खाने की इन चीजों से तेजी से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, कहीं आप भी तो नहीं हैं शौकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।