1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आपके किचन में एल्यूमिनियम के बर्तन, प्लास्टिक की बोतल के अलावा एक और चीज है, जो तुरंत हटा दें, डॉक्टर ने कहा- कैंसर हो सकता है

आपके किचन में एल्यूमिनियम के बर्तन, प्लास्टिक की बोतल के अलावा एक और चीज है, जो तुरंत हटा दें, डॉक्टर ने कहा- कैंसर हो सकता है

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 21, 2026 05:52 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 06:01 pm IST

किचन में मौजूद ये चीजें लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। डॉक्टर से जानिए इन्हें फौरन अपने किचन से बाहर क्यों फेंक देना चाहिए

किचन- India TV Hindi
किचन Image Source : UNSPLASH

हम रोज़ जिन चीजों का इस्तेमाल अपने किचन से लेकर खाना बनाने में बिना सोचे-समझे करते हैं। वही चीजें धीरे-धीरे शरीर में ज़हर की तरह असर करने लगती हैं। हाल ही में राज शमीम के पॉडकास्ट में सेहत को लेकर डॉक्टर ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो हर किसी के लिए जानना ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि हमारी किचन में मौजूद कुछ आम चीजें धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुँचा सकती हैं। अगर इनका इस्तेमाल रोका नहीं गया तो हमारा शरीर कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों की चपेट में सकता है।चलिए डॉक्टर से जानते हैं अपने किचन सी इन चीजों को तुरंत बाहर करें?

इन तीन चीजों को किचन से तुरंत करें बाहर

  • एल्यूमिनियम के बर्तन: डॉक्टर के अनुसार, एल्यूमिनियम के बर्तनों को अपनी किचन में फौरन बाहर करें। यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना पकाने से उसके धातु के कण खाने में मिल सकते हैं। खासकर खट्टा या गर्म खाना इसमें बनाना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल शरीर पर बुरा असर डाल सकता है।

  • प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना: प्लास्टिक के बर्तन सहित प्लेट और बोतल का इस्तेमाल लोग अपने किचन में खूब करते हैं। अगर आपके किचन में भी प्लास्टिक के सामान हैं तो उन्हें अभी निकालकर फेंक दें। खासकर, प्लास्टिक की बोतलों में रखा पानी गर्म होने पर हानिकारक केमिकल छोड़ सकता है। रोज़ाना ऐसा पानी पीना हार्मोन बैलेंस बिगाड़ सकता है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।

  • सोडियम लॉरिल सल्फेट (SLS) टूथपेस्ट: डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपके टूथपेस्ट में सोडियम लॉरिल सल्फेट है तो उसे भी कचड़े के डिब्बे में डाल दें। दरअसल, सोडियम लॉरिल सल्फेट झाग बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यह मुंह की अंदरूनी परत को नुकसान पहुँचा सकता है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल ओरल हेल्थ को बिगाड़ सकता है।

इनकी जगह क्या इस्तेमाल करें?

इनकी जगह आप खाना बनाने के लिए स्टील या लोहे के बर्तन का इस्तेमाल करें। पानी पीने के लिए कांच या तांबे की बोतल का इस्तेमाल करें। साथ ही टूथपेस्ट के लिए आप हर्बल या SLS-फ्री टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। इन चीजों को अपनाकर, आप अपनी सेहत को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।