ब्लड प्रेशर और शुगर ऐसी बीमारी हैं, उन्हें खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। दवा और परहेज के साथ इन बीमारियों से होने वाले नुकसानों से बचा जा सकता है। चाहे पुरुष हों या महिला दोनों में इस बीमारी को लेकर खतरा बना हुआ है। पिछले कुछ सालों में डायबिटीज और बीपी के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और खानपान को माना जा रहा है। बढ़ता तनाव भी इसकी बड़ी वजह बन रहा है। हाल ही में पीएलओएस मेडिसिन जनरल में छपी एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में हाई बीपी, शुगर और एचआईवी के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। साथ ही इन बीमारियों से पुरुषों की ज्यादा मौत हो रही हैं।
पुरुषों में बढ़ रही है बीपी और शुगर की बीमारी
करीब 200 देशों में हुए अलग अलग रिसर्च को मिलाकर ये रिपोर्ट तैयार की कई है। एक रिसर्च के मुताबिक, भारतीय महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर के मामले ज्यादा पाए गए हैं। साथ ही रिसर्च में शामिल 30 प्रतिशत देशों में हाई बीपी और 4 प्रतिशत देशों में हाई शुगर में पुरुषों की संख्या ज्यादा देखी गई है। रिसर्च में शामिल 56% देशों में एचआईवी और एड्स में भी पुरुषों की संख्या ज्यादा है। इतना ही नहीं एचआईवी/एड्स से 131 देशों 64%, हाई बीपी से 107 और शुगर से 100 देशों में पुरुषों का डेथ रेट पाया गया है।
गलत आदतों की वजह से जा रही जानें
रिसर्च में पाया गया है कि 14 प्रतिशत देशों में एचआईवी और एड्स के मामले महिलाओं में अधिक मिले हैं। यूके स्थित शोध संस्था ग्लोबल 50/50 के सह-संस्थापक केंट ब्यूस की माने तो, रिसर्च में ये पाया गया है कि पुरुष अपना इलाज कराने के लिए गंभीर नहीं होते हैं। वो जल्दी डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं। ज्यादा ड्रिंक और स्मोकिंग की वजह से उन्हें ये बीमारियां गंभीर स्थिति में पहुंचा देती है। जिसकी वजह से ज्यादा मौतें होती हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से कैसे बचें
आपको बता दें खराब खानपान की आदतें शरीर को बीमारियों के जाल में फंसा रही हैं। इसके अलावा कम फिजिकल एक्टिविटी, ज्यादा तनाव लेना, स्ट्रेस कम करने के लिए शराब और सिगरेट ज्यादा पीना, लगत समय पर खाना खाना और नींद की कमी के कारण लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। बाहर का पैक्ड फूड, ड्रिंक्स और जंक फूड इंसान के शरीर को खोखला बना रहे हैं। इससे बचने के लिए कम खाने और हेल्दी खाने की आदत बना लें। यकीन मानिए कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)