1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में इन घरेलू नुस्खों का नहीं है कोई तोड़, जानें इस्तेमाल का तरीका

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में इन घरेलू नुस्खों का नहीं है कोई तोड़, जानें इस्तेमाल का तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 31, 2022 11:07 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 11:07 pm IST

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के साथ कई हार्ट संबंधी बीमारियां भी आपको घेर लेती हैं। ऐसे में उसे कंट्रोल करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Home Remedies For High cholesterol - India TV Hindi
Home Remedies For High cholesterol Image Source : FREEPIK

इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन्हीं में से एक बीमारी है हाई कोलेस्ट्रॉल। डायबिटीज की ही तरह कोलेस्ट्रॉल से भी ज्यादातर लोग परेशान हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से सबसे ज्यादा जिस बीमारी का खतरा रहता है वो है हार्ट अटैक। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना कई लोगों को गहरी चिंता में डाल देता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें। 

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह

  1. ज़्यादा स्ट्रेस लेना 
  2. खराब खानपान 
  3. शराब का अत्यधिक सेवन करना
  4. आनुवांशिक 

इन घरेलू नुस्खों से हाई कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल

खाली पेट खाएं लहसुन

लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि हार्ट को भी स्वस्थ रखता है। लहसुन हार्ट को हेल्दी रखने के अलाव ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना 3-4 लहसुन की कली खाने से शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल का लेवल करीब 9 से 15 फीसदी तक कम किया जा सकता है। 

अखरोट भी है फायदेमंद

अखरोट भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बराबर करने का काम करता है। इसे खाने से ब्लड वेसल्स जमा हुए कोलेस्ट्रॉल को धीरे धीरे पिघलाता है जिससे अपने आप ही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बैलेंस होने लगती है। 

ओट्स भी असरदार

ओट्स का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें ग्लूकॉन नाम का तत्व पाया जाता है। यही ग्लूकॉन आंतों की सफाई करने का काम करता है। इससे शरीर कोलेस्ट्रॉल को अब्सॉर्प नहीं कर पाता। लगातार इसका सेवन करने से करीब 3 महीने में आपको असर दिखने लगेगा।

लाल प्याज

लाल वाला प्याज भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है। इसके लिए बस आप एक चम्मच लाल प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर एक महीने तक लगातार खाएं। ऐसा करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो जाएगा। 

ब्लेक और ग्रीन टी

ब्लेक और ग्रीन टी दोनों में एंटीआक्सीडेंट गुण होते हैं जो कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करते हैं। ग्रीन टी इस मामले में थोड़ी ज्यादा बेहतर होती है। ध्यान रहे इसमें दूध और शक्कर न डाले।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें- 

सावधान! इन चीज़ों से बनाएं दूरी वरना कोरोना का नया वेरिएंट कर सकता है आप पर भी अटैक

ये फ़ूड सर्दियों में बढ़ा सकते हैं आपका कोलेस्ट्रॉल, हो सकते हैं Heart Attack का शिकार, आज से ही करें इन्हें खाना बंद

कोरोना की वजह से दुनिया में फिर मचा हाहाकार, क्या बूस्टर डोज़ के ज़रिए भारत कोविड से लड़ने के लिए है तैयार?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।