1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! इन चीज़ों से बनाएं दूरी वरना कोरोना का नया वेरिएंट कर सकता है आप पर भी अटैक

सावधान! इन चीज़ों से बनाएं दूरी वरना कोरोना का नया वेरिएंट कर सकता है आप पर भी अटैक

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 28, 2022 07:35 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 07:35 pm IST

इस मौसम में इन कुछ चीजों को खाने से आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, ऐसे में कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए आप भी इन चीज़ों से बना लें दूरी

Avoid these foods to prevent from corona - India TV Hindi
Avoid these foods to prevent from corona Image Source : FREEPIK

देश दुनिया में एक बार फिर से कोरोना महामारी का प्रकोप फ़ैल रहा है। ऐसे में हर कोई अपनी सेहत को लेकर एलर्ट हो गया है। कोरोना से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बेहद ज़रूरी है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती हैं कोरोना का कहर उन लोगों पर जल्दी पड़ता है। इसलिए अपनी सेहत को और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए आप इन कुछ चीज़ों से हमेशा के लिए दूरी बना लें। 

कोल्ड ड्रिंक्स 

कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए बहुत ज़्यादा नुकसानदायक होता है। ऐसे समय में जब देश में कोरोनो फिर से बढ़ रहा है तो ठंडी चीज़ेज को सेवन आप कम से कम करें। इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। जिस वजह से सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे तो आपको कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से बचना चाहिए। 

स्मोकिग को कहें नो

स्मोकिंग हर लिहाज़ से आपके लिए हानिकारक है। इसका सेवन से न सिर्फ फेफड़े से जुड़ी बीमारी होती है बल्कि इम्यूनिटीभी कमजोर होते चली जाती है। फेफड़े कमजोर होने से शरीर वैसे ही बीमारियों का घर बन जाता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके आप स्मोकिंग छोड़ दें। साथ ही आप कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए आपके फेफड़ों का मजबूत होना बेहद जरूरी है, इसलिए आप भूलकर भी स्मोकिंग नहीं करना चाहिए।

सर्दियों के मौसम में जिम जाने में आता है आलस? सुबह उठकर करें ये हल्के-फुल्के एक्सरसाइज, दिन भर रहेंगे एक्टिव

शराब से बनाएं दूरी

शराब कभी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना गया है। इसका निरंतर सेवन करने से आपके लंग्स पर बहुत बुरा असर पड़ता है। जिस वजह से आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। जैसे ही आपकी इम्यूनिटी कम हुई वैसे ही आप कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए सेहतमंद शरीर और कोरोना से बचने के लिए शराब से हमेशा के लिए दूरी बना लें। 

मैदा

मैदा से बनी चीज़ें खाने में भले ही स्वादिष्ट लगे लेकिन ये आपके शरीर के लिए बहुत ज़्यादा हानिकारक होता है।मैदा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहद कमजोर कर देता है। इसलिए इस मौसम में जितना कम हो सके उतना कम इसका इसतमाल करें। अगर आप कोरोना के कहर से बचना चाहते हैं तो अपने डाइट मेन्यू में से मैदा को पूरी तरह बाहर कर दें। 

ठंडी चीजें

फ्रीज में रखी ठंडी चीजों को सर्दियों के मौसम में कम से कम खाएं। इन्हें खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या बहुत ज़्यादा होती है। जिस वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

कोरोना की वजह से दुनिया में फिर मचा हाहाकार, क्या बूस्टर डोज़ के ज़रिए भारत कोविड से लड़ने के लिए है तैयार?

ये फ़ूड सर्दियों में बढ़ा सकते हैं आपका कोलेस्ट्रॉल, हो सकते हैं Heart Attack का शिकार, आज से ही करें इन्हें खाना बंद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।