1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अगर आप भी हैं डायबिटीज के मरीज तो सुबह अंजीर की पत्तियों सहित इन नुस्खों का सेवन करें शुरू, काबू में हो जाएगा शुगर लेवल

अगर आप भी हैं डायबिटीज के मरीज तो सुबह अंजीर की पत्तियों सहित इन नुस्खों का सेवन करें शुरू, काबू में हो जाएगा शुगर लेवल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 15, 2023 12:38 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 12:38 pm IST

डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इसके लिए इंसुलिन और तमाम तरह की दवाईयां तो लेनी ही पड़ती हैं। लेकिन कुछ नेचुरल चीजों से भी शुगर लेवल मेंटेन रखा जा सकता है।

control diabetes- India TV Hindi
control diabetes Image Source : FREEPIK

इन दिनों देश दुनिया में लोग डायबिटीज बीमारी से लगातार पीड़ित हो रहे हैं। इस बीमारी के पीड़ितों की संख्या में दिन दिन इज़ाफ़ा हो रहा है। दरअसल, जब बॉडी में इंसुलिन ठीक से नहीं बन पाता और जरूरत के मुताबिक इसका इस्तेमाल नहीं हो पाता तो तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं। शुगर पेशेंट में हार्ट डिजीज का खतरा अधिक रहता है।शुगर की बीमारी लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी है। इसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है पर अपनी जीवनशैली को सुधारकर इसे कंट्रोल ज़रूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं।

अंजीर के पत्ते

एक शोध में पाया गया है कि अंजीर में एंटी-डायबिटिक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कम करते हैं। इसलिए अगर आप रोज सुबह तीन से चार अंजीर की पत्तियों को चबाएंगे या इन्हें पानी में उबालकर पिएंगे तो आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। आप चाहें तो इसके फल का सेवन भी कर सकते हैं। 

ये घरेलू उपाय भी हैं मददगार 

दालचीनी पाउडर: दालचीनी का सेवन करने से कम मात्रा में इंसुलिन लेने की जरूरत पड़ती है। दालचीनी का पाउडर पीसकर रख लें। इसे रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीएं। ऐसा करने से आपको फायदा हो सकता है।

सहजन पत्तियों का रस: सहजन का सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन, मैगनीशियम और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डायबिटीज मरीजों के लिए सहजन की पत्तियों का रस फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह इसका ताजा रस निकालकर पिएंगे तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। 

जामुन के बीज: जामुन एक मैसमी फल है जो बरसात के दिनों में पाया जाता है। इसके बीच को खाने के बाद फेंकने के बजाय इसे सुखाकर पाउडर बना लें और स्टोर कर लें। डायबिटीज के मरीज इस पाउडर को सुबह गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। ऐसा करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

ग्रीन-टी: ग्रीन-टी मोटापा कम करने के साथ-साथ ब्लग शुगर कंट्रोल रखने में भी सहायक है। इसके अलावा ये कई मानसिक और शारीरिक बीमारियों को भी दूर रखता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले)

जोड़ों में जमे प्यूरिन को पेशाब के ज़रिए बाहर निकालने में इस फल का नहीं है कोई मुकाबला, सेवन करते ही यूरिक एसिड होगा कंट्रोल

अगर आप भी बनारस घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां के इन लाजवाब व्यंजन को ट्राय करना न भूलें

अगर आप भी खाते हैं रोज़ पपीता तो तुरंत करें बंद, इन 4 बीमारियों में करता है ज़हर की तरह काम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।