1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ते शुगर को तेजी से सोख लेती हैं ये चीज़ें, डायबिटीज के मरीजों के लिए हैं अमृत समान, किचन में होता है रोज़ इस्तेमाल

बढ़ते शुगर को तेजी से सोख लेती हैं ये चीज़ें, डायबिटीज के मरीजों के लिए हैं अमृत समान, किचन में होता है रोज़ इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 09, 2024 10:37 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 12:12 am IST

शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवा के साथ-साथ डाइट और एक्सरसाइज जरूरी हैं। कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर भी ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

Home Remedies for High blood sugar - India TV Hindi
Home Remedies for High blood sugar Image Source : SOCIAL

देश दुनिया में डायबिटीज एक महामारी बनकर उभरी है। यह एक ऐसी लाइफस्टाइल डिजीज बन गई है जिसे आप एक बेहतर लाइफ स्टाइल से सिर्फ कंट्रोल कर सकते हैं। क्योंकि यह बीमारी पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकती है।  इसके मरीज को अपनी डाइट का सबसे ज़्यादा ध्यान रखना होता है। अगर आपके शरीर में शुगर लक्षण नज़र आएं तो उन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। डायबिटीज को दवाओं से कंट्रोल करने के लिए इन आयुर्वेदिक नुस्खों को भी ज़रूर अपनाएं। चलिए जानते हैं बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कौन से उपाय आज़माएं?

 

डायबिटीज का आयुर्वेदिक इलाज

  • शुगर में सहजन: सहजन की पत्तियों और फलियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कम कर, इंसुलिन और मेटाबलोलिज़्म को तेजी से बढ़ाती हैं। 

  • डायबिटीज में सौंफ:  सौंफ खाने से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सौंफ खाने से पेट ठंडा रहता है। हालांकि शुगर के मरीज को इन घरेलू उपायों के साथ परहेज और दवा का भी ख्याल रखना जरूरी है।

  • गिलोय भी है फायदेमंद: गिलोय रोग प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है लेकिन यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है और पेंक्रियाज़ को भी हेल्दी बनाता है है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

  • शुगर में करेला: आयुर्वेद में कहा जाता है कि करेला का जूस शुगर की मात्रा को कम करने में मदद करता है। करेला के जूस के साथ खीरा और टमाटर का जूस मिलाकर भी पी सकते हैं। रोजाना इस जूस को पीने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

  • सदाबहार का पौधा: सदाबहार (पेरीविंकल) पौधा भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है. यह पेंक्रियाज़ में बीटा सेल्स से इंसुलिन स्राव को उत्तेजित कर सकता है।

  • डायबिटीज में मेथी: मेथी दाना डायबिटीज में अमृत समान है। रोजाना सुबह मेथी वाली पानी पीने से शुगर तेजी से कंट्रोल होता है। रात में 1 चम्मच मेथी के दाने को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। मेथी के दानों को चबाकर खा भी सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।