1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पोटेशियम से भरपूर ये चीजें हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हैं फायदेमंद, ब्लड वेसेल्स को रखती हैं हेल्दी

पोटेशियम से भरपूर ये चीजें हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हैं फायदेमंद, ब्लड वेसेल्स को रखती हैं हेल्दी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 18, 2025 10:14 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 10:14 pm IST

पोटेशियम से भरपूर कुछ फूड्स का सेवन इस दिक्कत को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, पोटेशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करने और ब्लड वेसेल्स को इसके कारण होने वाले नुकसानों से बचाता है।

पोटेशियम से भरपूर - India TV Hindi
उच्च रक्तचाप के लिए पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ Image Source : SOCIAL

हाई ब्लड प्रेशर, जिसे हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है. एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड प्रेशर आमतौर पर 130/80 mmHg या उससे अधिक मापा जाता है। इसे "साइलेंट किलर" कहा जाता है क्योंकि आमतौर पर इसके कोई लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन अगर इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में पोटेशियम से भरपूर कुछ फूड्स का सेवन इस दिक्कत को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, पोटेशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करने और ब्लड वेसेल्स को इसके कारण होने वाले नुकसानों से बचाता है। 

हाई बीपी में खाएं पोटेशियम से भरपूर ये चीजें

  • ब्रोकली: ब्रोकली हाई बीपी की समस्या को कम करने में मददगार है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम तीनों है और तीनों ही हाई बीपी की समस्या को कम करने में मददगार है। तो, ब्रोकली को उबाल लें और इसे सलाद की तरह नमक मिला कर खाएं। 

  • कद्दू: कद्दू में मैग्नीशियम के साथ पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है। ये ब्लड प्रेशर को कम करने और नियंत्रित करने में मदद करती है। ये ब्लड वेसेल्स को अंदर से हेल्दी रखने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो, बीपी कंट्रोल करने के लिए कद्दू का सेवन जरूर करें। 

  • पालक : पालक हाई बीपी की समस्या को कम करने में मददगार है। यह पौष्टिक और पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, पोटेशियम सोडियम के प्रभाव को कम करता है और रक्त वाहिकाओं की दीवारों में तनाव कम करता है। पालक पोटेशियम सहित विटामिन और खनिजों से भरपूर है। आधा कप पका हुआ पालक लगभग 420 मिलीग्राम पोटैशियम प्रदान करता है।

  • चुकंदर: चुकंदर में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसमें नाइट्रेट और फोलेट भी होते हैं। 100 ग्राम चुकंदर में लगभग 325 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। चुकंदर में नाइट्रेट भी होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं के कामकाज और हृदय स्वास्थ्य में मदद करते हैं। चुकंदर फोलेट का एक अच्छा स्रोत है। आप चुकंदर को कच्चा, अचार या उबालकर खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।