1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बिना नॉनवेज खाए भी शरीर को मिल सकता है भरपूर प्रोटीन, जानें किन वेजिटेरियन फूड्स में भर-भरकर होता है Protein

बिना नॉनवेज खाए भी शरीर को मिल सकता है भरपूर प्रोटीन, जानें किन वेजिटेरियन फूड्स में भर-भरकर होता है Protein

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 29, 2025 11:31 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 11:31 pm IST

शरीर को एनर्जी देने, मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। यहां हम आपको वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन के सोर्स बता रहे हैं।

प्रोटीन- India TV Hindi
प्रोटीन Image Source : FREEPIK

सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है लेकिन जो लोग जिम जाते हैं या स्पोर्ट्स में एक्टिव होते हैं उन्हें प्रोटीन बेस्ड डाइट फॉलो करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो प्रोटीन के कई सोर्स हैं जिनसे आसानी से शरीर को प्रोटीन मिल सकता है। लेकिन जो लोग शाकाहारी होते हैं उनके मन में अक्सर ये सवाल आता है कि ज्यादा प्रोटीन के लिए क्या खाएं (What food is highest in protein), यहां हम आपको 5 ऐसी चीजें बताने वाले हैं जिनसे शाकाहारी लोग आसानी ने प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं।

शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत क्या है?

  • कद्दू के बीज: कद्दू के बीजों में प्रोटीन के साथ फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर कद्दू के बीजों को खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। कद्दू के बीजों का सेवन सुबह के समय करना चाहिए।

  • ड्राई फ्रूट्स: जिम जाने वाले शाकाहारी लोगों को अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करने चाहिए। काजू, बादाम और किशमिश से शरीर को प्रोटीन मिलता है। नट्स खाते हुए एक बात का ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। 

  • टोफू: शाकाहारी लोगों को सोयाबीन से प्रोटीन मिल सकता है। सोया मिल्क से बनने वाला टोफू आसानी से बाजार में मिल जाता है। 100 ग्राम टोफू से 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है, ऐसे में जिम जाने वाले लोगों को अपनी डाइट में टोफू को शामिल करना चाहिए। 

  • डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही और पनीर भी प्रोटीन के सोर्स हैं। ऐसे में आप डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में जरूर शामिल करें। इनसे आपको जरूरत भर का प्रोटीन मिल जाएगा। दूध और दही में नट्स और सीड्स मिलाकर खाने से प्रोटीन की मात्रा और ज्यादा हो जाएगी।

  • दालें और बीन्स: भारत में लगभग हर घर में खाने में दाल, राजमा, चने और छोले जरूर बनते हैं। शाकाहारी लोगों को प्रोटीन से भरपूर दालों का सेवन जरूर करना चाहिए। 100 ग्राम चने में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।