1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नसों में जमे ज़िद्दी कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर निकालती है हल्दी, इम्यूनिटी भी करती है बूस्ट, जानें डाइट में कैसे करें शामिल?

नसों में जमे ज़िद्दी कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर निकालती है हल्दी, इम्यूनिटी भी करती है बूस्ट, जानें डाइट में कैसे करें शामिल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 28, 2025 04:48 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 04:48 pm IST

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी में एंटी ऑक्सिडेंट और करक्यूमिन नामक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती है

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए हल्दी के फायदे- India TV Hindi
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए हल्दी के फायदे Image Source : FREEPIK

आजकल की बिगड़ती हुई जीवनशैली में ज़्यादातर लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा होता है. बाहर का खराब खानपान इसके लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नसों में जमे ज़िद्दी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में हल्दी बेहद फायदेमंद है। दरअसल, हल्दी खाने का स्वाद और रंग निखारने के साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर है। तो अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ है तो अपनी डाइट में हल्दी को ज़रूर शामिल करें। चलिए जानते हैं इसे डाइट में कैसे शामिल करें और इससे कौन से फायदे मिलते हैं?

हल्दी बैड कोलेस्ट्रॉल में क्यों है फायदेमंद?

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी में एंटी ऑक्सिडेंट और करक्यूमिन नामक तत्व पाए जाते हैं। हल्दी का सक्रिय यौगिक, करक्यूमिन, खराब (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मददगार साबित होता है। यह आंतों में इनके अवशोषण को कम करने में मदद करता है। चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें?

कैसे बनाएं हल्दी की चाय?

हल्दी को दाल, सब्जी, सूप और कढ़ी में डालकर खाया-पिया जा सकता है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल में हल्दी की चाय पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। हल्दी की चाय बनाने के लिए गर्म पानी में कच्ची हल्दी के टुकड़े मिला लें। जब हल्दी का रंग पानी में निकल आए तो उसमें काली मिर्च और दालचीनी का पाउडर मिलाएं। जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तब उसे छान लें और अब उसमें शहद मिला लें। 

इन समस्याओं में फायदेमंद है हल्दी का पानी:

हल्दी का पानी बैड कॉलेस्ट्रोल तो कम करता ही है साथ ही इम्यूनिटी को भी तेजी से बढ़ाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करते हैं जो वजन कम करने में मददगार है। साथ ही ये स्किन के लिएभी लाभकारी है और जोड़ो के दर्द में भी बेहद फायदेमंद है। सुबह इस चाय को पीने से शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। 

isclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।