1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटी-मोटी थाइज से हो गए हैं परेशान तो रोजाना करें ये 2 एक्सरसाइज, चंद दिनों में घट जाएगी चर्बी

मोटी-मोटी थाइज से हो गए हैं परेशान तो रोजाना करें ये 2 एक्सरसाइज, चंद दिनों में घट जाएगी चर्बी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2020 05:07 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 12:19 am IST

पेट और कमर की चर्बी के अलावा थाइज का बढ़ता साइज भी लोगों के लिए सिर दर्द बन चुका है। आज हम आपको दो एक्सरसाइज बताएंगे जिसे अपनाकर आप वर्क फ्रॉम होम के दौरान भी अपनी थाइज के बढ़े साइज को भी कम कर सकते हैं। जानें क्या हैं वो दो एक्सरसाइज और उन्हें करने की सही तरीका...

Thigh- India TV Hindi
Thigh Image Source : PINTEREST

पेट और कमर की चर्बी के अलावा थाइज का बढ़ता साइज भी लोगों के लिए सिर दर्द बन चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट और कमर के अलावा शरीर के जिस हिस्से में फैट जमा होता है वो आपकी थाइज ही हैं। ये समस्या कोरोना काल में और भी बढ़ गई हैं। यहां तक कि कई लोग तो पहले जो जींस आसानी से पहन लिया करते थे वो थाइज में फैट ज्यादा होने की वजह से अब पहन भी नहीं पा रहे। ऐसे में आज हम आपको दो एक्सरसाइज बताएंगे जिसे अपनाकर आर वर्क फ्रॉम होम के दौरान भी अपनी थाइज के बढ़े साइज को भी कम कर सकते हैं। जानें क्या हैं वो दो एक्सरसाइज और उन्हें करने की सही तरीका...

रोजाना खाली पेट पिएं ये कमाल की ड्रिंक, पेट की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर जमा फैट

साइड लेग लिफ्ट एक्सरसाइज
Image Source : PINTERESTसाइड लेग लिफ्ट एक्सरसाइज

स्क्वैट 

शरीर के निचले हिस्से यानी की थाइज पर जमा फैट को कम करने के लिए स्क्वैट करना आपके लिए सबसे फायदेमंद है। इससे ना केवल आपकी थाइज की मांसपेशियां मजबूत होंगी बल्कि सुडौल भी होंगी। 

जानें स्क्वैट करने का तरीका

  • सीधा खड़े हो जाएं और अपनी टांगों को अपने कंधों की चौड़ाई तक दूर कर लें। 
  • अब अपने हाथों को शरीर के आगे की ओर ले आएं।
  • अपने शरीर को ऐसे नीचे की ओर लाएं जैसे कि आप कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं। 
  • इस बात का ख्याल रखें कि आपका पेट टाइट ही हो।
  • इसके बाद पैरों को घुटने तक मोड़े और फिर ऊपर धीरे धीरे उठ जाएं। 
  • आपका बैलेंस बना रहे इसके लिए आप अपने हाथों में कोई चीज पकड़ सकती हैं। इससे आपके हाथ सीधे आगे की ओर रहेंगे।
  • इस तरह नीचे आएं और फिर ऊपर जाएं। 
  • रोजाना करीब 30-30 सेट इसके करें। ऐसा करने से आपके थाइज की चर्बी घटने लगेगी।

साइड लेग लिफ्ट एक्सरसाइज
ये एक्सरसाइज कमर और थाइज दोनों के लिए परफेक्ट है। इससे मांसपेशियां मजबूत होंगी और साथ ही अतिरिक्त चर्बी भी घटेगी।

भुट्टा ही नहीं उसके बाल भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, किडनी स्टोन से लेकर डायबिटीज को भी करता है कंट्रोल

स्क्वैट
Image Source : PINTERESTस्क्वैट 

जानें साइड लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करने का तरीका

  • सबसे पहले जमीन पर एक करवट से लेट जाएं।
  • एक हाथ को शरीर के नीचे और दूसरे को अपनी कमर पर रखें। 
  • एक पैर को दूसरे पर रखते हुए अपनी टांगों को तानकर सीधा करें। 
  • इस टांग को तब तक ऊपर की रखें जब तक आपको हिप्स पर दबाव महसूस ना हो। 
  • इसके बाद इस टांग को नीचे की ओर लाएं।
  • इस तरह से पैर को ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं। 
  • ये एक्सरसाइज दोनों टांगों के साथ करें। 
  • करीब 30-30 सेट रोजाना करने से धीरे धीरे थाइज की चर्बी घटने लगेगी। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।