1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कुदरती उलटफेर और बदलता मौसम सेहत पर पड़ रहा है भारी, बाबा रामदेव ने बताया कौन से औषधीय पेड़ रखेंगे स्वस्थ

कुदरती उलटफेर और बदलता मौसम सेहत पर पड़ रहा है भारी, बाबा रामदेव ने बताया कौन से औषधीय पेड़ रखेंगे स्वस्थ

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Bharti Singh
 Published : Jun 05, 2025 10:47 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 10:47 am IST

Weather Change Effect On Health: मई जून में बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। जिस मौसम में सड़ी गर्मी पड़ती थी उस मौसम में आंधी तूफान और बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। स्वामी रामदेव से जानिए इस मौसम में कैसे स्वस्थ रहें।

बदलता मौसम सेहत पर भारी- India TV Hindi
बदलता मौसम सेहत पर भारी Image Source : INDIA TV

इन दिनों मौसम बहुत सुहाना है। जब ऐसा मौसम होता है तो खुले आसमान के नीचे वॉर्म अप करना और ठंडी हवा में दौड़ लगाने का अलग ही मज़ा है। इस मौसम में ये ठंडी हवा आपको 2025 में ही मिल सकती है। वरना एक वक्त था जब मई-जून में तपती गर्मी, जुलाई-अगस्त में झमाझम बारिश और नवंबर-दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ती थी। लेकिन अब तो मौसम का कोई वक्त ही नहीं रह गया है। दिसंबर में गर्मी तो मई-जून में बारिश हो रही है। ये ऊट पटांगा मौसम कुदरती उलटफेर के साथ साथ हमारी सेहत पर भी भारी पड़ रहा है। जब हरियाली  घटती जाएगी और उसकी जगह कंक्रीट की बिल्डिंग्स ले लेंगी, तो कुदरत का निजाम बिगड़ना तय है। उपर से दिन ब दिन बढ़ता पॉल्यूशन हवा को भी जहरीला बना रहा है। इसका खामियाजा भी इंसान को ही भुगतना पड़ रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग, नेचुरल कैलेमिटी इस धरती को तबाह कर रहे हैं।

सिर्फ धरती ही नहीं इससे सेहत भी बर्बाद हो रही है। एक लेटेस्ट स्टडी के मुताबिक नेचुरल कैलेमिटीज़ से लोगों में इको एंग्ज़ाइटी और PTSD यानि पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर बढ़ रहा है। जिसमें इंसान ऐसे हादसों की यादों से बाहर ही नहीं निकल पाता और तो और पेड़-पौधों से दूरी बच्चों को बीमार कर रही है। बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है। आंखों की रोशनी घट रही है। फिज़िकल ग्रोथ चौपट हो रही है और प्रदूषण से बीपी-शुगर और हार्ट की परेशानी बढ़ रही है। इसलिए हर रोज एक पौधा अपनी सेहत के नाम जरूर लगाएं। स्वामी रामदेव भी हर रोज एक पौधा लगाते हैं। जिससे वो खुद और आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ रखने में मदद कर रहे हैं। आइये उन्हीं से जानते हैं कि पार्यावरण के साथ-साथ अपनी सेहत में सुधार कैसे लाएं।

पर्यावरण के दुश्मन

  • बढ़ती आबादी
  • कार्बन 
  • कैमिकल
  • प्लास्टिक
  • जंगलों की कटाई

पेड़-पौधों से दूरी, सेहत पर भारी

  • मोटापा
  • डायबिटीज़
  • हाइपरटेंशन
  • हार्ट प्रॉब्लम
  • नज़र कमज़ोर
  • फिज़िकल ग्रोथ रुकी

कुदरत बचेगी, तभी हम बचेंगे

  • पेड़-पौधे लगाएं
  • पानी बर्बाद ना करें
  • पेस्टिसाइड्स इस्तेमाल ना करें
  • ऑर्गेनिक खेती करें

गिलोय 

  • इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • एनीमिया दूर करता है
  • पाचन में फायदेमंद
  • स्किन एलर्जी में कारगर

एलोवेरा 

  • कॉन्स्टिपेशन में कारगर
  • हीमोग्लोबिन की कमी दूर 
  • डायबिटीज में फायदेमंद
  • स्किन में नमी लाता है

नीम 

  • अस्थमा ठीक करता है
  • शुगर कंट्रोल करता है
  • मलेरिया में बेहद कारगर
  • ब्लड प्यूरिफाई करता है

तुलसी 

  • ब्रेन को एक्टिव करता है
  • सिरदर्द में बेहद कारगर
  • खांसी-जुकाम में फायदेमंद
  • इनडायजेशन में कारगर

अश्वगंधा 

  • इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करता है
  • हड्डियां मजबूत बनाता है
  • स्ट्रेस-एंग्जायटी में कारगर
  • मसल्स पावर बढ़ता है

सदाबहार 

  • शुगर कंट्रोल करता है
  • हार्ट को हेल्दी बनाता है
  • बीपी कंट्रोल करता है
  • कैंसररोधी माना जाता है

बेल 

  • गैस-कब्ज में रामबाण है
  • कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है
  • कैंसर से बचाव करता है
  • ब्लड प्यूरिफाई करता है

हल्दी 

  • खून साफ करता है
  • डायबिटीज में कारगर
  • एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक

गुड़हल 

  • BP कंट्रोल करता है
  • कोलेस्ट्रॉल कम करता है
  • पेटदर्द-सूजन में कारगर
  • घाव ठीक करता है

बरगद 

  • डिप्रेशन दूर करता है
  • ज्वाइंट्स पेन में कारगर
  • इम्यूनिटी बूस्ट करता है

पीपल 

  • सांस की परेशानी दूर 
  • दांतों के लिए रामबाण
  • स्किन के लिए फायदेमंद
  • गैस-कब्ज में कारगर

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।