1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन, पीठ-कमर दर्द से मिलेगा छुटकारा

डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन, पीठ-कमर दर्द से मिलेगा छुटकारा

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 21, 2026 04:00 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 04:00 pm IST

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति कम दर्द, पीठ दर्द और गर्दन दर्द की समस्या से परेशान है। इसकी असली वजह है घंटों बैठकर काम करना। ऐसे में यहां हम आपको ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पीठ-कमर दर्द से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन- India TV Hindi
डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन Image Source : MAGNIFIC

घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करना सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। डेस्क जॉब करने वालों में पीठ, कमर और कंधों में दर्द होना एक आम समस्या बन चुकी है। गलत पोस्चर में घंटों बैठना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। जिससे कनमर, पीठ दर्द की समस्या होती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग पेन किलर समेत पेन रिलिफ बाम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी दर्द से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पीठ दर्द की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

1. मार्जरीआसन

यह आसन रीढ़ की हड्डी के लिए एक बेहतरीन स्ट्रेच है। यह पीठ की जकड़न को दूर करता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों और हाथों के बल बिल्ली की तरह आ जाएं। सांस लेते हुए सिर को ऊपर उठाएं और पीठ को नीचे की ओर झुकाएं। सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे झुकाएं और पीठ को ऊपर की ओर गोल करें। इसे 8 से 10 बार दोहराएं।

2. भुजंगासन
लगातार आगे झुककर काम करने से पीठ के निचले हिस्से में जो दर्द होता है, भुजंगासन उसे दूर करने में रामबाण है। यह रीढ़ को मजबूती देता है। इसके लिए पेट के बल सीधे लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को कंधों के पास रखें। अब सांस लेते हुए शरीर के अगले हिस्से को ऊपर उठाएं और आसमान की तरफ देखें। कुछ सेकंड रुकें, फिर सांस छोड़ते हुए नीचे आएं। इसे 3 से 5 बार करें।

3. अधोमुख श्वानासन
यह पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है। इससे कंधों, हाथों और हैमस्ट्रिंग की जकड़न खुलती है, जिससे कमर का दर्द कम होता है। हाथों और पैरों के बल खड़े हो जाएं। अपने कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं और एड़ियों को जमीन से छूने की कोशिश करें। अपनी नजरें नाभि पर टिकाएं। इस मुद्रा में 5 बार गहरी सांसें लें।

4. बालआसन
बालआसन मानसिक तनाव को कम करने के साथ-साथ पीठ के निचले हिस्से और गर्दन को आराम पहुंचाने में सहायक माना जाता है। इसे करने के लिए घुटनों के बल वज्रासन में बैठ जाएं। अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें, ताकि आपका माथा जमीन को छुए। अपने हाथों को आगे की ओर फैलाकर रखें। इस अवस्था में 1 से 2 मिनट तक गहरे आराम की स्थिति में रहें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।