1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायराइड के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 जीजें, जल्द दिखेगा असर

थायराइड के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 जीजें, जल्द दिखेगा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 11, 2022 08:17 am IST,  Updated : Jan 11, 2022 08:17 am IST

अगर समय रहते थायराइड को कंट्रोल ना किया जाए तो इससे कई अन्य बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। साथ ही अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल की समस्या, डिप्रेशन, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Thyroid patients Include these 5 things in your diet - India TV Hindi
Thyroid patients Include these 5 things in your diet  Image Source : INSTAGRAM/ DOCTOR_MATVEEVAA

Highlights

  • थायराइड पेशेंट के लिए अदरक एक अच्छा ऑप्शन है।
  • औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी भी थायराइड को बढ़ने से रोकती है।

आजकल थायराइड एक आम समस्या बन गई है। पुरुषों की अपेक्षा अधिकतर महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं। थायराइड, शरीर में आयोडीन की कमी से होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिसके लिए इलाज के साथ-साथ सही खानपान का भी होना जरूरी है। इसके अलावा अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन करने से हाई बीपी या लो बीपी की वजह से भी थायराइड हो सकता है। अगर समय रहते थायराइड को कंट्रोल ना किया जाए तो इससे कई अन्य बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। साथ ही अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल की समस्या, डिप्रेशन, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खों जिसका सेवन कर आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है।

डायबिटीज के मरीज ये 5 चीजें करने से बचें, हो सकता है ये खतरनाक 

सेब

सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लोग इसे खाना भी खूब पसंद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से थायराइड ग्लैंड को मैनेज करने में मदद करता है साथ ही वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए रोजाना एक सेब जरूर खाएं इससे थायराइड कंट्रोल में रहेगा। 

अदरक

Ginger
Image Source : FREEPIKGinger

थायराइड पेशेंट के लिए अदरक एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो थायराइड की समस्या में राहत दिलाने में मददगार हैं। साथ ही इसमें एंटी इंफलेमेटरी गुण होते हैं जो कि थायराइड को कंट्रोल में रखते हैं। 

मुलेठी 

औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी भी थायराइड को बढ़ने से रोकती है। आमतौर पर थायराइड के मरीज बहुत जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं।

दही के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

अश्वगंधा

अगर आप थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं तो इसमें अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है। यह थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने में कारगर है। आप इसे दूध में मिलाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो इसके जड़ को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।

तुलसी

Tulsi
Image Source : FREEPIKTulsi

तुलसी का पत्‍ता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। खासकर थायराइड मरीजों के लिए तुलसी काफी फायदेमंद होती है। साथ ही यह ना केवल सर्दी खांसी से दूर रखता है बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता है। आप इसे  2 चम्मच तुलसी के रस में एलोवेरा का जूस मिलाकर  इसका सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 3 पराठे, बॉडी गर्म रखने के साथ होंगे कई फायदे

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।