1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाथों-पैरों में दिन भर महसूस होती है झुनझुनी, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा

हाथों-पैरों में दिन भर महसूस होती है झुनझुनी, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 08, 2025 07:17 am IST,  Updated : May 08, 2025 07:17 am IST

क्या आपको भी हर समय हाथों और पैरों में झुनझुनी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आपको जल्द से जल्द दादी-नानी के इस रामबाण उपाय को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

हाथों-पैरों में झुनझुनी- India TV Hindi
हाथों-पैरों में झुनझुनी Image Source : FREEPIK

अगर आपके हाथों-पैरों में झनझनाहट महसूस होती रहती है, तो इसका मतलब है कि आपकी नसें कमजोर हो रही हैं। समय रहते इस समस्या का इलाज नहीं किया गया, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर इस तरह की झनझनाहट की वजह विटामिन बी और विटामिन ई की कमी है, तो आप अपने डाइट प्लान में विटामिन बी और विटामिन ई रिच फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

तेल की मालिश

अगर आप हाथों-पैरों में महसूस होने वाली झुनझुनी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप तेल से अपने हाथों और पैरों की मालिश कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप रात में सोने से पहले अपने हाथों और पैरों की मालिश कर सकते हैं। महज एक ही हफ्ते के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

तेल से शरीर की मसाज करने से आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। कभी-कभी शरीर में रक्त संचार के ठीक न होने की वजह से हाथों और पैरों में झुनझुनी महसूस हो सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी बॉडी के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करना होगा और इसके लिए तेल से मसाज करना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

गौर करने वाली बात

आपकी एक लापरवाही की वजह से भी आपको हाथों और पैरों में झुनझुनी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय तक गलत पॉश्चर में बैठे रहने की आदत इस समस्या का मुख्य कारण बन सकती है। आपकी इस आदत की वजह से आपकी नसों पर दबाव पड़ सकता है और आपको हाथों-पैरों में झुनझुनी महसूस हो सकती है। इस समस्या से बचाव के लिए आपको अपने पॉश्चर को ठीक करने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।