1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज पीते हैं लौकी का जूस तो हो जाएं सावधान, ज्यादा पीना सेहत के लिए नुकसानदायक

रोज पीते हैं लौकी का जूस तो हो जाएं सावधान, ज्यादा पीना सेहत के लिए नुकसानदायक

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 14, 2021 10:52 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 10:57 pm IST

जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसी वजह से लौकी के जूस का सेवन ज्यादा करने से भी बचना चाहिए। जानिए लौकी के जूस को ज्यादा पीने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

Lauki juice - India TV Hindi
Lauki juice  Image Source : INSTAGRAM/ARVINDVARCHASWI

अक्सर आपने लोगों से सुना होगा कि लौकी का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे ना केवल बनाना आसान होता है बल्कि ये शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जैसे कि विटामिन ए, सी, कैल्शियम, ऑयरन, जिंक, पोटैशियम और प्रोटीन। जो कि आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसी वजह से लौकी के जूस का सेवन ज्यादा करने से भी बचना चाहिए। जानिए लौकी के जूस को ज्यादा पीने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

ये 5 आदतें आपकी इम्यूनिटी कर रही कमजोर, हो जाएं सावधान

Lauki ka juice
Image Source : INSTAGRAM/PCODWEIGHTLOSSLauki ka juice 

ब्लड में शुगर की कमी हो सकती है

जिन लोगों का शुगर लेवल लो रहता है उन्हें लौकी के जूस का सेवन कम करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा इस जूस को पीना शरीर में शुगर की मात्रा को कम कर सकता है। जिसके कारण चक्कर आना और आंखों के सामने अंधेरा होने की परेशानियां हो सकती हैं।

हो सकती है एलर्जी
कई लोगों को लौकी का जूस पीने से एलर्जी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार लौकी का जूस कड़वा होता है। इसे पीने से चेहरे, हाथ-पैर में सूजन आ सकती है। इसके अलावा रैशेज और खुजली की समस्या भी हो सकती है। 

Lauki Juice
Image Source : INSTAGRAM/CALO_RIGHTLauki Juice 

दिखें ये लक्षण तो तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क
कई लोगों को लौकी का जूस पीने के बाद कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं हैं- अधिक पसीना आना, भूख ना लगना, थकान और घबराहट। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें।

वजन घटाने के लिए रोजाना पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें, अपने आप घटने लगेगी चर्बी

जानें कितना जूस पीना सही
अगर आप लौकी के जूस का सेवन रोजाना करते हैं तो इस बात को ध्यान में रखें कि दिनभर में एक गिलास जूस पीना आपके लिए फायदेमंद होगा। ज्यादा जूस पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कई लोग लौकी का जूस रखकर पीते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज से ही ऐसा ना करें। लौकी का जूस हमेशा फ्रेश ही पीना चाहिए। 

नोट- इस खबर की इंडिया टीवी पुष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।