1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाने को पैक करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं फॉयल पेपर तो हो जाएं सावधान

खाने को पैक करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं फॉयल पेपर तो हो जाएं सावधान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 05, 2021 09:35 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 09:41 pm IST

क्या आप जानते हैं एल्यूमीनियम फॉयल पेपर आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। जानिए फॉयल पेपर का इस्तेमाल करने से सेहत को क्या नुकसान होता है।

 Side effects of Aluminum  Foil paper- India TV Hindi
 Side effects of Aluminum  Foil paper Image Source : INDIA TV

पहले के समय में लोग जब भी रोटी, पराठा, पूड़ी पैक कराते थे तो उसे किसी साफ कपड़े में रखते थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला तो खाने को इस तरह से पैक करने का तरीका बदला। लोग डब्बे और फॉयल पेपर का इस्तेमाल करने लगे। ये चलन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग खानेपीने की हर एक चीज को पैक करने में इसका इस्तेमाल करने लगे। फॉयल पेपर ने बेशक लोगों को सुविधा तो दी है लेकिन क्या आप जानते हैं ये एल्यूमीनियम फॉयल पेपर आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। जानिए फॉयल पेपर का इस्तेमाल करने से सेहत को क्या नुकसान होता है। इसके साथ ही ये भी जानिए फॉयल पेपर का रोजाना यूज करना किस तरह से खतरनाक है। 

ये लोग ना करें अजवाइन का ज्यादा इस्तेमाल, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

foil paper packed food
Image Source : INSTAGRAM/SAMRATH.SOCIAL.HEROESfoil paper packed food

जानिए कैसे खतरनाक है फॉयल पेपर

खाना गरम रहे इसलिए लोग खाना बनते ही उसे तुरंत फॉयल पेपर में पैक कर देते हैं। खाना गरम होता है जिसकी वजह से फॉयल पेपर पिघलने लगता है। ऐसे में ये  खाने में मिल जाता है जो कि सेहत के लिए हानिकारक होता है। 

फॉयल पेपर के इस्तेमाल से इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

फ्रिज में कभी भी ना रखें ये 5 चीजें, हो सकता है नुकसान

हो सकते हैं अलमाइजर के शिकार
क्या आपको पता है फॉयल पेपर में पैक खाने को खाने से आप अलमाइजर बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं। अलमाइजर की बीमारी में व्यक्ति चीजों को भूलने लगता है। 

foil paper packed food
Image Source : INSTAGRAM/BATTER.BOXFoil paper packed food

लिवर के लिए नुकसानदायक
एल्यूमीनियम फॉयल पेपर में पैक खाना खाने से लिवर को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गरम खाना पैक करने से इस पेपर के तत्व खाने में मिल जाते हैं। ये तत्व खाने के जरिए शरीर में चले जाते हैं। जिसकी वजह से लिवर से संबंधित परेशानी आपको हो सकती है।

सांस लेने में दिक्कत
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि एल्यूमीनियम फॉयल में पैक खाना खाना से इसके तत्व शरीर में जाकर जमा होने लगते हैं। इस वजह से सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही ये आपके इम्यून सिस्टम पर भी बुरा प्रभाव डालता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।