1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 3 चीजों में होता है सबसे ज्यादा ट्रांस फैट, खाने से पहले जानें सेहत के लिए इसका नुकसान

इन 3 चीजों में होता है सबसे ज्यादा ट्रांस फैट, खाने से पहले जानें सेहत के लिए इसका नुकसान

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 29, 2022 06:11 pm IST,  Updated : Dec 29, 2022 06:11 pm IST

जिस पिज्जा और केक को आप मजे से खाते हैं असल में ये ट्रांस फैट (Trans fat) का घर हैं जो कि आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

trans fat- India TV Hindi
trans fat Image Source : FREEPIK

ट्रांस फैट क्या है (What are trans fats)? ट्रांस फैट असल में तब तैयार होता है जब हमारे वेजिटेबल ऑयल में हाइड्रोजन मिल जाता है। इसकी वजह से कोई भी चीज ठंडी हो कर जम जाती है जैसे कि आपके ब्रेड पकोड़ा और समोसा में देखा होगा। जिस पर ठंडा होते ही ट्रांस फैट नजर आने लगता है। आपने इस स्वाद को महसूस भी किया होगा और पाया होगा कि इसका स्वाद तेल से भरपूर और अजीब सा लगता है। ये असल में आपके शरीर में खराब (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं और आपके अच्छे (एचडीएल) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। ट्रांस फैट खाने से हृदय रोग और स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही ये डाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को भी बढ़ाता है। तो, आइए हम आपको बताते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाने से शरीर में ट्रांस फैट बढ़ सकता है। 

trans_fat_food
Image Source : FREEPIKtrans_fat_food

1. केक और कुकीज जैसे बेक्ड और फ्रोजन फूड

केक और कुकीज जैसे बेक्ड और फ्रोजन फूड अक्सर ट्रांस फैट से भरपूर होते हैं। ये पहले तो शरीर में ब्लड वेसेल्स से जा कर चिपकते हैं और इनके वॉल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी को आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के रूप में भी समझ सकते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है और ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है और फिर दिल की बीमारियों की ओर ले जाता है।

यूरिक एसिड में नींबू पानी कितना फायदेमंद? जानें इसे कब पिएं और इसे पीने के अन्य फायदे

2. डीप फ्राइड फूड्स

डीप फ्राइड फूड्स जैसे कि समोसा, पकोड़े और बाकी तली हुई चीजों में सबसे ज्यादा ट्रांस फैट होता है। दरअसल, होता यह है कि इन चीजों को बनाने के लिए जिस तेल का इस्तेमाल होता है उनमें बार-बार ये चीजें पहले भी तली जा चुकी होती हैं। ऐसे धीमे-धीमे इस तेल में ट्रांस फैट इक्ट्ठा हो जाते हैं और इन्हें खाना हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों का कारण बनता है। 

20 लाख रुपए किलो बिकती है ये जड़ी बूटी, जानें ऐसा क्या है इसमें जो भारत से चुराना चाहता है चीन?

3. दोबारा गर्म की गई चीजों में 

अक्सर कहा जाता है कि खाना दोहारा गर्म करके ना खाएं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि दोबारा से गर्म की गई चीजों में ट्रांस फैट आ जाता है। ये ऐसा है जैसे तेल को गर्म करके दोबारा निकालना। जितनी बार तेल गर्म होगा उसके न्यूट्रीएंट्स उतनी बार खत्म होंगे। बचेगा ट्रांस फैट जो कि धमनियों में जमा होगा, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाएगा और आपको बीमार करेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।