1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में क्या हर वक्त ठंडे रहते हैं आपके हाथ-पांव? जानिए कारण और इससे बचने के लिए आसान घरेलू उपाय

सर्दियों में क्या हर वक्त ठंडे रहते हैं आपके हाथ-पांव? जानिए कारण और इससे बचने के लिए आसान घरेलू उपाय

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Nov 13, 2021 07:55 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 07:55 pm IST

सर्दियों में कुछ लोगों के हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं। ये सामान्य समस्या है लेकिन इसे इग्नोर करना सेहत पर भारी पड़ सकता है।

winter season - India TV Hindi
ठंडे हाथ-पैर के लिए घरेलू नुस्खे  Image Source : FREEPIK.COM

सर्दी के मौसम में जब ठंड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो हाथ-पैर की उंगलियों और पंजे तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। इस वजह से ब्लड सर्कुलेशन भी खराब हो जाता है और हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं। इससे बचने के लिए लोग सिंकाई करते हैं या जुराब और दस्ताना पहनते हैं लेकिन कभी-कभी ये तरीके अपनाने से भी कोई फर्क नहीं पड़ता। एनीमिया और डायबिटीज के मरीजों को ऐसी समस्या सबसे ज्यादा होती है। कई बार परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। यही वजह है कि कड़ाके की ठंड पड़ने से पहले ही सतर्क हो जाएं और कुछ घरेलू नुस्खों के बारी में जानकारी रखें।

यूरिक एसिड के मरीज़ हैं तो हरी मटर से बना लें दूरी, इन चीजों का सेवन करने से भी करें परहेज

सर्दियों में हमेशा ठंडे रहते हैं हाथ और पैर, ये घरेलू नुस्खे करेंगे मदद

तेल मालिश 

जब भी हाथ या पैर ठंडे पड़ जाएं तो गुनगुने तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। मसाज करने से उंगलियों और पंजों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है। पैरों में अकड़न और खुजली भी नहीं होती और गर्महाट बनी रहती है। 

सेंधा नमक है कारगर

सेंधा नमक में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में सहायक हैं। साथ ही ये दर्द और सूजन को भी कम करते हैं। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी भरें और उसमें सेंधा नमक डालें। इससे अपने हाथ और पैरों की सिंकाई करें। ऐसा करने से उंगलियों में खुजली नहीं होगी और हाथ पांव ठंडे नहीं पड़ेगे। आप चाहें तो इस पानी से स्नान भी कर सकते हैं। 

आयरन से भरपूर आहार लें

शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया यानी खून की कमी होने का खतरा रहता है। अगर आपके हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो ये एनीमिया बीमारी का भी संकेत हो सकता है। इससे बचने के लिए चुकंदर, पालक, खजूर, अखरोट, सायोबीन, सेब जैसे आयरन युक्त आहार का सेवन करें।

पर्याप्त पानी पिएं

सर्दियों में ठंड के कारण प्यास कम लगती है और लोग पानी बहुत कम पीते हैं। इस वजह से शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं होता है और हाथ पैर ठंडे हो जाते हैं। इस मौसम में भी पर्याप्त पानी पीना चाहिए ताकि विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाएं और आप स्वस्थ रहें। 

फैट वाली चीजें कम खाएं 

बहुत ज्यादा तला-भुना या फैट वाली चीजों का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा होता है जिसके कारण हाथ और पैर ठंडे रहते हैं। इसलिए ऐसे भोजन से परहेज करें। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

पॉल्यूशन के खतरे से बच्चों को कैसे बचाएं, स्वामी रामदेव से जानिए यौगिक और आयुर्वेदिक उपाय

कोरोना वायरस के बाद तेज़ी से पैर पसार रहा है नोरोवायरस, जानिए इसके कारण-लक्षण और बचाव

 वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में करीब 5 प्रतिशत लोगों की मौत सांस की बीमारी से: रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।