1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड के मरीज़ हैं तो हरी मटर से बना लें दूरी, इन चीजों का सेवन करने से भी करें परहेज

यूरिक एसिड के मरीज़ हैं तो हरी मटर से बना लें दूरी, इन चीजों का सेवन करने से भी करें परहेज

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Nov 12, 2021 06:09 pm IST,  Updated : Nov 12, 2021 06:14 pm IST

यूरिक एसिड को हरी मटर का सेवन नहीं करना चाहिए, जानिए इसका कारण।

green peas - India TV Hindi
हरी मटर  Image Source : FREEPIK.COM

ठंड के मौसम में स्वादिष्ट और पौष्टिक फल, सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इस मौसम में मटर सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है। किसी भी सब्जी में मटर मिलाकर खाने से वो और भी ज्यादा टेस्टी लगती है। लेकिन यूरिक एसिड के मरीजों को हरी मटर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बैलेंस डाइट का अभाव है।

जो लोग प्रोटीन युक्त आहार का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं उनमें यूरिक एसिड धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा न करने पर शरीर में डायबिटीज, गठिया या किडनी स्टोन जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। आइए जानते हैं कि हरी मटर यूरिक एसिड मरीजों के लिए किस तरह से नुकसानदायक है। साथ ही ये भी जानेंगे कि ऐसे कौन से फूड आइटम्स हैं जिन्हें यूरिक एसिड पेशेंट को अवॉइड करना चाहिए। 

URIC ACID
Image Source : FREEPIK.COMयूरिक एसिड

प्यूरीन से भरपूर होते हैं हरी मटर  

हरी मटर में प्यूरिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो यूरिक एसिड के मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा भी काफी अधिक होती है जिसके कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है। इसलिए यूरिक एसिड के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए। 

अवॉइड करें ये चीजें

दही

प्रोटीन से भरपूर दही यूरिक एसिड के मरीजों के लिए नुकसानदेह होता है। इसमें मौजूद ट्रांस फैट शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ा सकता है इसलिए यूरिक एसिड के मरीजों को दही से परहेज करना चाहिए। 

दूध और दाल 

रात को सोते समय दूध या दाल का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। इससे शरीर में ज्यादा मात्रा में यूरिक एसिड जमा होने लगता है। छिलके वाली दालों से पूरी तरह परहेज करें क्योंकि इससे यूरिक एसिड के कारण होने वाले दर्द बढ़ने लगते हैं।

मांस-मछली

मांस-मछली में प्यूरिन की मात्रा ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से यूरिक एसिड की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही गठिया होने का खतरा भी बना रहता है इसलिए इस तरह के खाने से बचें।

शुगर वाले ड्रिंक्स

यूरिक एसिड के मरीजों को उन फलों का जूस नहीं पीना चाहिए जिनमें ज्यादा शुगर होता है। इसे पीने से भी यूरिक एसिड बढ़ता है। इसके अलावा शहद और हाई फ्रुक्टोस वाले फूड प्रोडक्ट्स भी नहीं खाना चाहिए।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।