1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 3 January 2026: आज रुके हुए काम बनेंगे, अच्छी आमदनी के योग हैं, छात्रों को जॉब का मिल सकता है ऑफर

Singh Rashifal 3 January 2026: आज रुके हुए काम बनेंगे, अच्छी आमदनी के योग हैं, छात्रों को जॉब का मिल सकता है ऑफर

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 02, 2026 08:45 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 08:45 pm IST

Singh Rashifal 3 January 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज अच्छी आमदनी के योग बन रहे हैं। तो यहां विस्तार से पढ़िए सिंह राशि का दैनिक राशिफल।

आज का सिंह राशिफल- India TV Hindi
आज का सिंह राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 3 January 2026: सिंह राशि के दैनिक राशिफल के अनुसार,  आज आपके सारे रुके हुए काम बनेंगे।  आज अच्छी आमदनी के भी योग बन रहे हैं। वहीं सिंह राशि के जातक जो प्रेम में डूबे हुए हैं वो आज अपने घर में शादी की बात कर सकते हैं। आज का समय अनुकूल है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शनिवार का सिंह दैनिक राशिफल के बारे में।

सिंह राशिफल 3 जनवरी 2026

आज का दिन आपके सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। आपके रुके हुए काम आज बनने लग जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज अच्छी आमदनी होने का योग है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छे ऑफर आ सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आज अचानक ही आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है। लवमेट के लिए आज के दिन अपनी फैमिली से अपनी शादी के लिए बात करने का सही समय है। आज आप जरूरतमंदों को आदर सहित भोजन करवाएंगे।

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।