1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Meen Rashifal 3 January 2026: मीन राशि वालों के भाग्य में अचानक धनलाभ के योग, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, बस आज उधार के लेन-देन से दूर रहें

Meen Rashifal 3 January 2026: मीन राशि वालों के भाग्य में अचानक धनलाभ के योग, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, बस आज उधार के लेन-देन से दूर रहें

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jan 02, 2026 08:11 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 08:11 pm IST

Meen Rashifal 3 January 2026: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अचानक धनलाभ, परिवार और संबंधों में सामंजस्य का संकेत दे रहा है। जीवन साथी के साथ बिताया समय आपके दिन को यादगार बना सकता है। पढ़िए आज का राशिफल

Meen Rashifal 3 January 2026- India TV Hindi
आज 3 जनवरी 2026 मीन राशि का राशिफल Image Source : INDIA TV

Meen Rashifal 3 January 2026: आज, 3 जनवरी 2026, शनिवार का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशियों और सकारात्मक बदलाव से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान परिवार, जीवन साथी और सामाजिक रिश्तों पर रहेगा। पुराने संबंधों की यादें ताजा हो सकती हैं और व्यापारिक मामलों में लाभ के नए अवसर दिखाई देंगे। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार, स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखना आज के दिन महत्वपूर्ण रहेगा। यहां विस्तार से पढ़िए मीन राशि का दैनिक राशिफल। 

अचानक से धनलाभ होने के आसार

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के नव विवाहितों का अधिक वक्त धार्मिक कार्यों में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिसके साथ आपकी बचपन की सुनहरी यादें ताजा हो जायेंगी। आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ होने के असार हैं। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज आपको माता पिता जी के साथ वक्त बीतना अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।