1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जॉइंट पेन और स्टिफनेस से हैं परेशान? एक्सपर्ट के बताए इन 2 मसालों को डाइट में करें शामिल, मिल सकता है आराम

जॉइंट पेन और स्टिफनेस से हैं परेशान? एक्सपर्ट के बताए इन 2 मसालों को डाइट में करें शामिल, मिल सकता है आराम

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 15, 2026 11:29 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 11:29 pm IST

अगर आपके जॉइंट में दर्द और स्टिफनेस बढ़ गई है तो ऐसे में इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में किचन में मिलने वाले इन दो मसालों को शामिल करें

जॉइंट पेन- India TV Hindi
जॉइंट पेन Image Source : MAGNIFIC

आजकल कम उम्र में ही जोड़ों में दर्द और स्टिफनेस की समस्या बढ़ती जा रही है। दरअसल, आजकल की सेडेंटरी लाइफस्टाइल इसकी मुख्य वजह है। लंबे समय तक बैठने, कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से कई लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या तेजी से बढ़ती है। खासकर लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने पर जोड़ों में अकड़न महसूस हो सकती है। ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में हल्दी और अदरक जैसे दो मसालों को शामिल करें। उनके मुताबिक, ये दोनों मसाले जोड़ों के दर्द और स्टिफनेस से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये मसाले जोड़ों के दर्द में कैसे फायदेमंद है और इनका इस्तेमाल कैसे करना है?

जोड़ों का दर्द दूर करने में ये मसाले हैं फायदेमंद:

 

  • हल्दी: हल्दी में करक्यूमिन नामक कंपाउंड होता है जो कि एक पावरफुल कंपाउंड है और यह सूजन को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। यह आपके शरीर में एंटी इंफ्लेमेटरी के रूप में काम करती है जिससे जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है और आपके कार्टलेज को भी डैमेज होने से बचाता है।

  • अदरक: अदरक भी जोड़ों के दर्द में लाभकारी है। इसमें मौजूद जिंजरोल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण दर्द को कंट्रोल करने में मददगार हैं साथ ही यह जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी को भी बढ़ाता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

एक कप पानी में आधा चम्मच हल्दी, अदरक का छोटा सा टुकड़ा कद्दूकस कर डालें। अब इस पानी को अच्छी तरह से गर्म करें। जब पाने गर्म हो जाए तब उसे ठंडा करें। जब यह हल्का गुनगुना रहे तब इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। आप सुबह के समय यह पानी पियें। इसका लगातार सेवन करने से आपके जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान?

अपने जोड़ों के दर्द, अकड़न और स्टिफनेस की परेशानी को दूर करने के लिए रोजाना वॉक करें। मूवमेंट करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जोड़ों तक खून का दौरा तेज होता है, जिससे जकड़न की समस्या कंट्रोल होती है। वॉक से मांशपेशियां मजबूत होती हैं जिससे जोड़ों के पास दबाव भी कम पड़ता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।