1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पैरों का दर्द, सूजन और अकड़न दूर करने में यह देसी इलाज है फायदेमंद, डॉक्टर ने बताया कब और कैसे करें इस्तेमाल?

पैरों का दर्द, सूजन और अकड़न दूर करने में यह देसी इलाज है फायदेमंद, डॉक्टर ने बताया कब और कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 13, 2026 05:16 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 05:30 pm IST

How to Relieve Leg Pain And Stiffness: अगर आपके पैरों में भी सेंसेशन सूजन या अकड़न होती है तो चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इस परेशानी को कैसे दूर करें?

पैरों के दर्द और सूजन के घरेलू उपाय - India TV Hindi
पैरों के दर्द और सूजन के घरेलू उपाय Image Source : FREEPIK/UNSPLASH

सुबह उठते ही ज़्यादतर लोगों में पैरों में अकड़न की समस्या बेहद आम है। तो वहीं, कई बार लंबे समय तक बैठने की वजह से भी पिंडलियों में क्रैम्प आ जाता है जिसके बाद असहनीय दर्द होने लगता है। इन दिनों इस तरह की परेशानियों का सामना सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा भी कर रहे हैं। दर्द की स्थिति में उससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं. जिससे कुछ ही समय के लिए आराम मिलता है लेकिन यह शरीर के लिए स्वस्थ विकल्प नहीं है। ऐसे में डॉ. सलीम ज़ैदी अपने यू ट्यूब पेज पर बता रहे हैं कि पैरों में अकड़न की समस्या क्यों बढ़ रही है और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए।

पैरों में ये परेशानियां कब बढ़ती है?

आयुर्वेद के मुताबिक़, पैर हमारे शरीर का वात सेंटर होता है। ऐसे में खराब ब्लड सर्कुलेशन और स्ट्रेस से वात दोष बढ़ जाता है। जिसका सीधा असर हमारे पैरों तक होता है। इस वजह से पैरों में अकड़न, सूजन की समस्या कई बार बढ़ जाती है। ऐस में इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए डॉ ने एक देसी उपाय बताया है। उनके अनुसार, इस उपाय को सही तरीके से किए जाए तो मरीज को काफी राहत मिल सकती है।

कौन सा उपाय आज़माए?

 

  • पैरों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भीमसैनी कपूर, एक नींबू और तीन लीटर पानी चाहिए।

  • डॉक्टर कहते हैं कि तीन लीटर पानी को गुनगुना गर्म करें।

  • अब इस पानी में एक या दो भीमसैनी कपूर और नींबू का रस डालें।

  • अब इस पानी में अपना पैर डालकर आराम से 15 मिनट तक बैठें।

  • बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पानी में पिंक साल्ट और अजवाइन भी डाल सकते हैं।

  • तय समय के बाद पैरों को पोछकर तिल के तेल से अपने तलवों की मालिश करें।

इस थेरेपी को आप रोजाना सोने से पहले 10 दिनों तक करें। इससे आपको बर्निंग फिट, दर्द, सूजन और साइटिका जैसी परेशानी में बेहद आराम मिलेगा।

इस नुस्खे से मिलेंगे कौन से फायदे?

यह नुस्खा आपके ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करेगा जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। साथ ही पैरों की अकड़न, दर्द और सूजन की समस्या को भी दूर करने में बेहद फायदेमंद है इस नुस्खे से पूरे दिन की थकान भी कम होती है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।