1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नैचुरल तरीके से इम्यूनिटी करना चाहते हैं बूस्ट, तुलसी को इन 2 चीजों के साथ मिलाकर ऐसे करें सेवन

नैचुरल तरीके से इम्यूनिटी करना चाहते हैं बूस्ट, तुलसी को इन 2 चीजों के साथ मिलाकर ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2021 12:49 pm IST,  Updated : Apr 28, 2021 12:50 pm IST

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी चीज आपका खानपान है। अगर आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, अंकुरित अनाज के साथ-साथ इन चीजों का भी सेवन कर सकते हैं।

नैचुरल तरीके से इम्यूनिटी करना चाहते हैं बूस्ट, तुलसी को इन 2 चीजों के साथ मिलाकर ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
नैचुरल तरीके से इम्यूनिटी करना चाहते हैं बूस्ट, तुलसी को इन 2 चीजों के साथ मिलाकर ऐसे करें सेवन Image Source : FREEPIK

देश में एक बार फिर कोरोना के आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोविड की दूसरी लहर पहले से बहुत अधिक खतरनाक है। ऐसे में जरूरी हैं कि खुद का अब अधिक ध्यान रखा जाए। इसके लिए आप अपनी इम्यूनिटी का पूरा ध्यान रखें। कई रिसर्च के अनुसार यह बात सामने आई है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कोरोना का सबसे अधिक खतरा है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं। 

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी चीज आपका खानपान है। अगर आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, अंकुरित अनाज के साथ-साथ ऐसी चीजें शामिल कर रहे है जिसमें अधिक मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता हमेशा मजबूत रहेगी। इसके अलावा आप चाहे तो कुछ अन्य नैचुरल तरीकों से अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।

फेफड़ों को रखना चाहते है मजबूत, बस हल्दी में ये 3 चीजें मिलाकर ऐसे करें इस्तेमाल

आज के समय में अधिकतर लोग तुलसी, गिलोय, हल्दी, शहद आदि का सेवन काढ़ा बनाकर करते हैं। लेकिन आ चाहे तो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सिर्फ तुलसी, शहद और करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इतना ही नहीं इस पेस्ट का सेवन करने से आप सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते है। 

इम्यूनिटी बूस्ट करने के ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक पेस्ट

सामग्री

  • 10-15 करी पत्ता
  • एक चम्मच शहद
  • 20-25 तुलसी की पत्तियां

प्रेग्नेंसी के समय हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत, इन आसान नैचुरल तरीकों से बीपी को करें कंट्रोल 

ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक पेस्ट

तुलसी और करी पत्ता को ग्रांइडर में डालकर पेस्ट बना लें। जब इसका सेवन करे तब इसमें शहद मिला लें। रोजाना दिन में 2 बार एक-एक चम्मच इस पेस्ट का सेवन करे। 

आयुर्वेदिक लेप कैसे करेगा आपकी इम्यूनिटी मजबूत

तुलसी

तुलसी के पत्ते में अधिक मात्रा में पोटैशियम, आयरन, क्लोरोफिल  मैग्नीशियम, कैरीटीन और विटामिन-सी के साथ एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुए पाए जाते हैं। 

जब युवाओं को हो RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार, स्वामी रामदेव से जानिए घर पर रहकर कैसे दें कोरोना वायरस को मात? 

शहद
शहद में मुख्य रुप में फ्रक्टोज पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। 

करी पत्ता
करी पत्ता में विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।