1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कितने तरह के होते हैं विटामिन डी, शरीर में कमी हो जाए तो हड्डियों का बन सकता है चूरा

कितने तरह के होते हैं विटामिन डी, शरीर में कमी हो जाए तो हड्डियों का बन सकता है चूरा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 29, 2023 06:15 am IST,  Updated : Dec 29, 2023 06:15 am IST

Types Of Vitamin D: शरीर के लिए विटामिन डी बहुत जरूर है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी स्ट्रॉंग करने के लिए जरूरी होता है। जान लें विटामिन डी कितने प्रकार के होते हैं और इसकी कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं। विटामिन डी की कमी को कैसे पूरा करें।

Vitamin D Type- India TV Hindi
विटामिन डी के प्रकार Image Source : INDIA TV

स्वस्थ रहना है तो शरीर में सभी विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों का बैलेंस होना जरूरी है। शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) अहम भूमिका निभाता है। विटामिन डी के सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी कम हो जाता है उनके इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। विटामिन डी कम होने पर दिनभर एनर्जी में कमी, थकान (Weakness), डिप्रेशन (Depression) और हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। विटामिन डी 2 तरह के होते हैं जिसमें विटामिन डी2 और विटामिन डी3 शामिल हैं। ये दोनों विटामिन शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जान लें विटामिन डी की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं और विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं।

विटामिन डी के प्रकार

विटामिन डी दो प्रकार के होते हैं। जिसमें विटामिन डी2 (Vitamin D2) और विटामिन डी3 (Vitamin D3) शामिल हैं। विटामिन डी वसा में घुलनशील होता है। विटामिन डी2 (अर्गोंकैल्सिफेरॉल) और विटामिन डी3 (कॉलेकैल्सिफेरॉल) से मिलकर बनता है। दोनों कई मायनों में अलग हैं और विटामिन डी2 और डी3 के स्रोत भी अलग हैं।

विटामिन डी2 के लिए डाइट

शरीर में विटामिन डी2 की कमी पूरी करने के लिए प्लांट बेस्ड फूड का सेवन करना चाहिए। इसके लिए खाने में मशरूम, ओट्स, बादाम, सोया मिल्क, संतरे का जूस, अनाज  शामिल करें। धूप में उगने वाली खाने की चीजें विटामिन डी2 से भरपूर होती हैं।

विटामिन डी3 के लिए डाइट

विटामिन डी3 का सबसे अच्छा सप्लीमेंट है एनीमल फूड। जिसमें अंडा, मछली, फिश ऑयल, दूध, दही, मक्खन और डायटरी प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं। इन चीजों के सेवन से विटामिन डी3 की कमी को पूरा कर सकते हैं।

विटामिन डी का मुख्य स्रोत

शरीर के लिए विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है सूरज से मिलने वाली धूप। जिसमें अल्ट्रावायलट बी (यूवीबी) होता है। सूरज की किरणें शरीर में विटामिन डी3 बनाने का काम करती हैं। यही तरीका धूप में उगने वाले पौधों में भी अपनाया जाता है। इसलिए रोजाना सुबह 11 बजे तक की धूप जरूर लेनी चाहिए।

विटामिन डी के फायदे

  • रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है
  • मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र हेल्दी बनता है
  • हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं
  • इंसुलिन और शुगर की मात्रा बैलेंस रहती है
  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • दिल की सेहत बेहतर बनती है
  • कैंसर होने का खतरा कम होता है

नए साल में छोड़ दें ये एक आदत, सच मानिए आधी से ज्यादा बीमारियां कम हो जाएंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।