1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े हुए यूरिक एसिड को जल्द कंट्रोल कर देगी तुलसी, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

बढ़े हुए यूरिक एसिड को जल्द कंट्रोल कर देगी तुलसी, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2021 05:42 pm IST,  Updated : May 25, 2021 05:50 pm IST

दवाओं के अलावा घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करके भी यूरिक एसिड की शरीर में मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। जानें क्या है ये घरेलू नुस्खा और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

Uric Acid- India TV Hindi
Uric Acid Image Source : INDIA TV

शरीर में किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए हानिकारक होती है। अगर समय रहते ही उसका इलाज नहीं किया जाए तो ये आगे चलकर घातक बीमारी का रूप ले लेती है। इन्हीं चीजों में से एक शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा का होना है। यूरिक एसिड आजकल ना केवल बुजुर्गों बल्कि युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन के ब्रेकडाउन से बनता है। साधारण तौर पर ये यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब शरीर में इसका स्तर बढ़ जाता है तो ये किडनी की कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करने लगता है। दवाओं के अलावा घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करके भी यूरिक एसिड की शरीर में मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। 

डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को कंट्रोल कर देगा ये एक गिलास जूस, बस रोजाना करें सेवन

Tulsi or Basil
Image Source : INSTAGRAM/THEGREENNATUROPATHTulsi or Basil 

तुलसी का पत्ता करेगा यूरिक एसिड नियंत्रित

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर जोड़ों में दर्द और घुटनों में सूजन जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में अगर आप डाइट में तुलसी का पत्ता शामिल करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा। जैसा कि आप सब जानते हैं कि तुलसी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। इसमें विटामिन ए, डी, आयरन, फाइबर, अल्सोलिक, यूजेनॉल और एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक है तो अपनी डाइट में तुलसी के पत्ते को शामिल करें। इससे कुछ ही दिनों में यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। 

सीने में जमे कफ से छुटकारा दिलाएंगी ये 5 चीजें, आज ही से करें सेवन

ऐसे करें तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल
तुलसी के पत्तों का रोजाना सेवन यूरिक एसिड की शरीर में मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करेगा। हालांकि इसका सेवन बस सही तरह से करना चाहिए। सबसे पहले आप तुलसी के 5 से 6 पत्तों को पानी से अच्छी तरह से धो लें।  इन पत्तों को काली मिर्च और देसी घी के साथ मिलाकर रोजाना खाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में हाई यूरिक एसिड को नियंत्रित किया जा सकता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।