1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जरूरत से ज्यादा विटामिन सी का सेवन सेहत के लिए है हानिकारक, हो सकती हैं ये दिक्कतें

जरूरत से ज्यादा विटामिन सी का सेवन सेहत के लिए है हानिकारक, हो सकती हैं ये दिक्कतें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2020 05:24 pm IST,  Updated : Dec 29, 2020 05:33 pm IST

जानें विटामिन सी का अधिक सेवन करने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

Fruits - India TV Hindi
Fruits  Image Source : INSTAGRAM/RK_ZAIKAA

सभी विटामिन्स की तरह विटामिन सी भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। ये विटामिन उन सभी चीजों से पाया जा सकता है जो स्वाद में थोड़ी खट्टी हों जैसे कि संतरा, नींबू, अंगूर, कीवी, स्ट्रॉबेरी के अलावा अमरूद में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए खतरनाक होती है। ठीक इसी तरह अगर आपके शरीर में विटामिन सी अधिक मात्रा में पहुंच गया तो ये सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। जानें विटामिन सी का अधिक सेवन करने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं। 

आयरन की शरीर में हो सकती है अधिकता

आयरन के लिए विटामिन सी को अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है अगर आपने विटामिन सी अधिक मात्रा में ले लिया तो शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो जाती है। आयरन की मात्रा ज्यादा होने से शरीर में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है। 

सर्दियों में वजन घटाने में असरदार है गुड़ और नींबू से बना ये देसी ड्रिंक, जानें बनाने का आसान तरीका

किडनी खराब होने का डर
विटामिन सी वैसे तो सेहत के लिए लाभदायक होता है लेकिन शरीर में इसकी जरूरत से ज्यादा अधिकता किडनी पर खराब असर डाल सकती है। यहां तक कि किडनी खराब होने के साथ-साथ पथरी की शिकायत भी हो सकती है। 

Fruits
Image Source : INSTAGRAM/BIRDBNBFruits 

हो सकता है पेट खराब
शरीर के वैसे तो सभी अंगों का ध्यान रखना जरूरी होता है। लेकिन पेट एक ऐसी चीज है जिसे लेकर ज्यादातर लोग बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट में जरा सा भी दर्द पूरे शरीर के लिए कष्टकारी बन जाता है। इसी वजह से विटामिन सी का सेवन अधिक मात्रा में ना करें। इसके ज्यादा सेवन से पेट खराब हो सकता है। 

सिरदर्द हो सकता है
विटामिन सी के अधिक सेवन से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए हो सके तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। 

डेस्क पर घंटों काम करते हैं तो हो जाएं सतर्क, ये आसान तरीके अपनाकर करें बचाव

नींद में डाल सकता है खलल
नींद ना आने की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। कई लोग तो रातभर नींद नहीं आती और वो सुबह सोते हैं। इसकी एक वजह विटामिन सी की शरीर में अधिकता भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन सी की शरीर में अधिकता होने के कारण नींद ना आने का एक कारण बन सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।