दिल्ली-नोएडा में अब भी गर्मी का कहर जारी है।यूं तो कहते हैं कि गर्मी में विटामिन डी की कमी नहीं होती है लेकिन बता दें इस मौसम में भी विटामिन डी की कमी हो सकती है।दरअसल, इस मौसम में धूप बहुत ज़्यादा होती है लेकिन लोग धूप में जाने से बचते हैं।विटामिन-डी शरीर के लिए कैल्शियम को बढ़ाने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किन सामान्य समझी जाने वाली समस्याओं के वजह से आप विटामिन डी की कमी के शिकार हो सकते हैं।
कमजोर इम्यून सिस्टम: विटामिन-डी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। लेकिन अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं।
थकान महसूस होना: अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं। विटामिन-डी का एक आम संकेत है, जिसके बारे में ज़्यादा लोग नहीं जानते। अगर आप हर वक्त थका हुआ महसूस करते हैं, तो इसके पीछे विटामिन-डी की कमी हो सकती है। जो शरीर की एनर्जी के स्तर को प्रभावित करती है।
बालों का ज़्यादा झड़ना: विटामिन-डी की कमी से बाल झड़ सकते हैं। इसकी कमी से गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। इसलिए शैम्पू और दवाओं के बावजूद अगर बालों की सेहत पर असर नहीं दिख रहा है, तो विटामिन-डी चेक करा लें।
एक्ने और रैशेज: स्किन पर लगातार मुंहासे और एक्ने की समस्या शरीर में विटामिन डी की कमी हो। ऐसे लोग स्किन की इन परेशानियों की वजह से समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं।
जो लोग धूप नहीं लेते हैं, वे लोग विटामिन-डी की कमी का सबसे ज़्यादा शिकार होते हैं। या फिर जिन्हें दूध से एलर्जी है या जो वीगन डाइट फॉलो करते हैं, उनमें भी विटामिन-डी की कमी देखी जाती है। जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं, बूढ़े लोग, गहरे रंग की त्वचा वाले लोग, मोटापे के शिकार, ऐसे लोगों में विटामिन-डी की कमी का जोखिम बढ़ जाता है।
संपादक की पसंद